Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड के 25 IPS को मिला नया बैच
    News

    झारखंड के 25 IPS को मिला नया बैच

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 20, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई 25 आईपीएस अधिकारियों की सूची को बुधवार को वरियता के आधार पर निर्धारित कर नया बैच दे दिया गया है। 13 और 14 सितंबर को झारखंड के गृह विभाग द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय, नयी दिल्ली को राज्य के नव प्रोन्नत आईपीएस समेत कुल 25 आईपीएस अधिकारियों के नाम वरियता निर्धारण हेतु भेजा गया था। विभागीय पत्र के आलोक में आज गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से प्राप्त सूची के आधार पर कुल 25 आईपीएस अधिकारियों को 2012 से 2017 बैच प्रदान किया गया है। सरायकेला एसपी रह चुके आनंद प्रकाश को 2012 बैच प्रदान किया गया है। जबकि वरियता के आधार पर सरायकेला जिले में ही एसपी रह चुके मो.अर्शी, आनंद प्रकाश से सीनियर माने जाएंगे। क्योंकि उनकी सीधी नियुक्ति आईपीएस 2012 बैच में ही हुई थी।

    6 आईपीएस अधिकारियों को 2014 बैच

    वहीं, नव प्रोन्नत 6 आईपीएस अधिकारियों को 2014 बैच प्रदान किया गया है, जिसमें सरोजिनी लकड़ा, एमेल्ड एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय और विजय आशीष कुजूर शामिल हैं। 2013 बैच के ही आईपीएस अंशुमान कुमार को सीधी नियुक्ति के आधार पर इन सभी से वरिष्ठ माना जाएगा। इसी तरह वरियता के क्रम में 12 नव प्रोन्नत आईपीएस को 2016 बैच प्रदान किया गया है, जिसमें दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, शहदेव साव, अमित कुमार सिंह, धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय और जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी के नाम शामिल हैं। इसी क्रम में 6 नव प्रोन्नत आईपीएस को भी 2017 बैच प्रदान किया गया है, जिसमें अजय कुमार, आरिफ इकराम, सरायकेला-खरसावां के एसपी डॉक्टर बिमल कुमार, रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली और दुमका एसपी पितांबर सिंह खेरवार शामिल हैं। इन नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों में अमित सिंह, अनुदीप सिंह, डॉ बिमल कुमार, पितांबर सिंह खेरवार और कैलाश करमाली जमशेदपुर में डीएसपी के पद पर भी रह चुके हैं।

    Ips
    Previous Articleझारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बना जमशेदपुर
    Next Article राहुल गांधी रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिले

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.