Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»IPL 2025 Auction : IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़) व श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़)
    Sports

    IPL 2025 Auction : IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़) व श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़)

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 24, 2024Updated:November 24, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    – वेंकटेश को केकेआर ने 23.75 करोड़ में खरीदा

    – ईशान किशन 11.25 व धौनी 4 करोड़

    रांची। सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 2 भारतीय क्रिकेटर्स आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। इसमें पहले नंबर पर ऋषभ पंत व दूसरे नंबर में श्रेयस अय्यर हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी। लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रुपए की लगाई और दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। वेंकटेश अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स व रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच 23.50 करोड़ तक बोली लगी। आखिर में कोलकाता ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ में खरीदा।

    20 सबसे मंहगे खिलाड़ी

    पंत : 27 करोड़ (लखनऊ), श्रेयस अय्यर : 26.75 करोड़ (पंजाब), वेंकटेश अय्यर : 23.75 (कोलकाता), अर्शदीप सिंह : 18 करोड़ (पंजाब), युजवेंद्र चहल : 18 करोड़ (पंजाब), जोस बटलर : 15.75 करोड़ (गुजरात), केएल राहुल : 14 करोड़ (दिल्ली), जोश हेजलवुड : 12.50 करोड़ (बंगलुरु), ट्रेट बोल्ट : 12.50 करोड़ (मुंबई), जोफ्रा आर्चर : 12.50 करोड़ (राजस्थान), मो. सिराज : 12.25 करोड़ (गुजरात), मिचेल स्टार्क : 11.75 करोड़ (दिल्ली), फिल साल्ट : 11.50 करोड़ (बंगलुरु), ईशान किशन : 11.25 करोड़ ( हैदराबाद), मार्कस स्टोनिस : 11 करोड़ (पंजाब), जितेश शर्मा : 11 करोड़ (बंगलुरु), टी नटराजन : 10.75 करोड़ (दिल्ली), कगिसो रबाडा : 10.75 करोड़ (गुजरात), नूर अहमद : 10 करोड़ (चेन्नई), मो. शमी : 10 करोड़ (हैदराबाद).

    झारखंड के खिलाड़ी

    ईशान किशन : 11.25 करोड़ ( हैदराबाद), धौनी (R) : 4 करोड़ (चेन्नई), रॉबिन मिंज : 65 लाख (मुंबई), कुमार कुशाग्र : 65 लाख (गुजरात टाइटंस).

    dhoni Ipl 2025 IPL 2025 Auction ishan kishan Rishabh Pant Shreyas Iyer
    Previous Articleसंभल हिंसा में 3 मौत | 12वीं तक स्कूल-इंटरनेट बंद | सरकार और प्रशासन की भेदभावपूर्ण नीति का नतीजा : मौलाना महमूद मदनी
    Next Article आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू : ओवैसी ने संभल के मुद्दे पर चर्चा की मांग की | वक्फ समेत 16 विधेयक लिस्ट में

    Explore More

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 1, 20262 Mins Read

    क्रिकेट जगत में भूचाल: पाकिस्तान सरकार का फरमान—वर्ल्ड कप खेलेंगे, पर भारत से नहीं भिड़ेंगे

    January 30, 20261 Min Read

    झारखंड के दो दिग्गज एक साथ: जब ‘कैप्टन कूल’ धौनी पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन के द्वार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.