Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»‘रसूखदार’ मुख्तार अंसारी | दादा स्वतंत्रता सेनानी | चाचा रहे उपराष्ट्रपति
    Crime

    ‘रसूखदार’ मुख्तार अंसारी | दादा स्वतंत्रता सेनानी | चाचा रहे उपराष्ट्रपति

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 29, 2024Updated:March 29, 20246 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    – मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट

    – आज शाम तक मुख्तार को सुपर्दे खाक कर दी जाएगी

    – जुमे को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम

    – जेल में बंद अब्बास को पिता के आखिरी रस्म के लिए लाया जाएगा

    रांची। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफ‍िया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत (28.3.2024 ) हो गई। बांदा जेल में बंद मुख्तार को दिल का दौरा पड़ने के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में  भर्ती कराया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मुख्तार की मौत दिल का दौरा पड़े से हुआ। मुख्तार के मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा-144 लगा दिया गया है। वहीं, मुख्तार की मौत की सूचना मिलने के बाद उसका परिवार निकल चुका है। रात में  परिवार के सामने ही वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम कराया जाएगाा। उसके बाद शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा। जेल में बंद अब्बास अंसारी को पिता के आखिरी रस्म के लिए लाया जाएगा। परिवार अब्बास के परोल के लिए शुक्रवार की सुबह हाईकोर्ट में अर्जी देगा। शुक्रवार शाम तक मुख्तार अंसारी को सुपर्दे खाक कर दिया जाएगा। पूरे यूपी में सुरक्षा के खास इंतजाम जुमे को लेकर किया गया है।

    मेरे पिता ने बड़े अब्बा से जहर वाली बात बताई थी

    गुरुवार देर रात (लगभग 1.40) मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचा। मीडिया से बात करते हुए उमर ने कहा कि पिता ने जहर वाली बात बताई थी। यहां पर सबकुछ साफ-साफ दिख रहा है। बड़े भाई अब्बास के लिए परोल मांगेंगे। बड़े अब्बा (अफजाल) की हमारे पिता से मुलाकात हुई थी, उन्होंने जहर वाली बात बताई थी। पिछली बार मुझे मेरे पिता से मिलने नहीं दिया गया था।

    करीब 18 साल से जेल में बंद रहे

    मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में 3 जून 1963 को हुआ था। पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान की है। करीब 18 साल से जेल में बंद मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई में मुख्य भूमिका निभाई। वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। मुख्तार के पिता सुबहानउल्लाह अंसारी गाजीपुर में अपनी साफ सुधरी छवि के साथ राजनीति में सक्रिय रहे थे। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में मुख्तार अंसारी के चाचा लगते है।

    सुबहानउल्लाह अंसारी नामी वामपंथी नेता थे

    आजादी के बाद जब भारत का बंटवारा हुआ तो डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी के परिवार के कई सदस्य पाकिस्तान चले गए थे। डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी के बेटे सुबहानउल्लाह अंसारी नामी वामपंथी नेता थे। सुब्हानउल्लाह का निकाह बेगम राबिया के साथ हुआ। दोनों से तीन बेटे हुए। सिबकतुल्लाह अंसारी, अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी। सिबकतुल्लाह अंसारी दो बार विधायक रह चुके हैं। 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर और 2017 में कौमी एकता दल के टिकट पर सिबकतुल्लाह ने चुनाव जीता था। सिबकतुल्लाह का एक बेटा है सुहेब उर्फ मन्नु अंसारी। मन्नु अंसारी समाजवादी पार्टी से मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से विधायक है।

    भाई अफजाल 5 बार विधायक व 2 बार सांसद

    दूसरे भाई अफजाल अंसारी पांच बार विधायक रहे हैं। वहीं, दो बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार पांच बार सीपीआई के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2004 में सपा के टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। 2019 में दूसरी बार बसपा के टिकट पर पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री व जम्मू के राज्यपाल मनोज सिन्हा को हराकर सांसद बने। अब अफजाल अंसारी को चार साल की सजा हुई है। अफजाल की तीन बेटियां हैं।

    तीन भाइयों में सबसे छोटा मुख्तार

    तीन भाइयों में सबसे छोटा माफिया मुख्तार अंसारी था। प्रदेश ही नही देश के आपराधिक जगत में उसका बड़ा नाम रहा। मुख्तार अंसारी की शुरुआती पढ़ाई युसुफपुर गांव में हुई। इसके बाद उसने गाजीपुर कॉलेज से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। मुख्तार अंसारी की पत्नी का नाम अफशां अंसारी है। अफशां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अफशां पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपए का इनाम रखा है। वह लंबे समय से फरार चल रही है।

    मुख्तार का बेटा भी विधायक

    अफशां और मुख्तार के दो बेटे हैं, अब्बास अंसारी और उमर अंसारी। अब्बास अंसारी सपा से मऊ का विधायक है। अब्बास अंसारी निशानेबाजी में तीन बार का राष्ट्रीय चैंपियन है। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के साथ खेल चुका है। अब्बास का एक बेटा है। अब्बास की पत्नी का नाम निखत बानो है। अब्बास अभी जेल में बंद है। वहीं, छोटा बेटा उमर अंसारी भी पुलिस के निशाने पर है। उमर पर हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उमर अभी फरार चल रहा है। लग्जरी गाड़ियों का शौक रखने वाला उमर अपने पिता के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटा हुआ था।

    1980 रखा अपराध की दुनिया में कदम

    मुख्तार अंसारी ने अपराध की दुनिया में साल 1980 के दशक में कदम रखा। सबसे पहली बार उसका नाम मखनु सिंह गिरोह के साथ जोड़ा गया। 1990 के दशक में मऊ, गाजीपुर, वाराणसी और जौनपुर जिलों में हुए अपराधों में मुख्तार अंसारी का नाम जुड़ता चला गया। माफिया ब्रिजेश सिंह से दुश्मनी जगजाहिर रही। कोयला खनन, रेलवे निर्माण और अन्य क्षेत्रों में ठेकेदारों से पैसे वसूलने में भी अंसारी का नाम सामने आया। अपनी कुख्याति छवि के बावजूद मुख्तार अंसारी ने राजनीति में कदम रखा। पांच बार मऊ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य रहे।

    8 मामलों में सुनाई गई थी सजा

    मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज किए गए 65 मामलों में से 21 मुकदमें की सुनवाई विभिन्न अदालतों में विचाराधीन है। मुख्तार अंसारी को आठ मामलों में कोर्ट से सजा सुनाई जा चुकी थी। जिसकी सजा वह जेल में रहकर काट रहा था।  

    2023 में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

    21.09.2022 को एक मामले में लखनऊ में मुख्तार को सात साल की सजा और 37 हजार जुर्माना लगाया गया था। 23.09.2022 को एक अन्य मामले में लखनऊ की कोर्ट ने 5 साल सजा और 50 हजार जुर्माना लगाया था। 15.12.2022 को गाजीपुर में 10 साल की सजा और 5 लाख जुर्माना लगाया गया था।  29.04.2023 को गाजीपुर की कोर्ट ने 10 साल की सजा और 5 लाख जुर्माना लगाया था। 05.06.2023 को वाराणसी कोर्ट ने आजीवन कारावास और एक लाख जुर्माना की सजा सुनाई थी। 27.10.2023 को गाजीपुर की कोर्ट ने 10 साल की जेल और 50 हजार जुर्माना की सजा सुनाई थी। 15.12.2023 को वाराणसी कोर्ट ने 5 साल 6 महीने जेल की सजा और 10 हजार जुर्माना लगाया था। 13.03.2024 को वाराणसी कोर्ट ने फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में आजीवन कारावास और दो लाख जुर्माना की सजा सुनाई थी।

    don mukhtar ansari mukhtar ansari mukhtar ansari cases mukhtar ansari death date mukhtar ansari family history mukhtar ansari grand father mukhtar ansari house mukhtar ansari news mukhtar ansari son mukhtar ansari wife
    Previous Articleदिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत ! मऊ ! बांदा और गाजीपुर में धारा-144
    Next Article IPL 2024 : राजस्थान की लगातार दूसरी जीत | दिल्ली फिर हारा

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.