Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»रांची में अंग्रेजों को हराने के लिए इंडिया को चाहिए 152 रन | 2 दिन का खेल बाकी
    Sport

    रांची में अंग्रेजों को हराने के लिए इंडिया को चाहिए 152 रन | 2 दिन का खेल बाकी

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 25, 20244 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    अश्विन ने 5 व कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए

    रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिए। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 53.5 ओवर खेलकर 145 रन बनाकर आल आउट हो गई। इंग्लैंड ने जीत के लिए भारत के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए है। जीत के लिए अब भारत को चौथे दिन 152 रन चाहिए। कप्तान रोहित शर्मा 24 व यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। यह मैच जीतकर भारत सीरीज अपने नाम कर लेगा। क्योंकि 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।

    भारत की ओर से आर अश्विन ने 5, कुलदीप यादव ने 4 व 1 विकेट जडेजा ने लिए। भारत लंच से पहले पहली पारी में 307 रन पर आल आउट हुई थी। लंच के बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो भारतीय स्पिनरों को झेल नहीं सकी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही स्पिन से आक्रमण कराना शुरू किया। अश्विन, कुलदीप यादव व जडेजा की तिकड़ी ने पूरी तरह से इंग्लैंड टीम को बैकफुट पर धेकल दिया।

    अश्विन ने फिर किया कमाल

    5वें ओवर में आर अश्विन ने पांचवीं व छठी गेंद में 2 लगातार विकेट लेकर इंग्लैंड टीम को प्रेशर में डाल दिया। बेन डकेट (15) व ओली पोप (0) को अश्विन ने चलता किया। अभी इंग्लैंड की टीम कुछ समझ पाती, अश्विन ने धाकड़ बल्लेबाज जो रूट (11) को आउट करके पूरी तरह से अंग्रेज बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया। 65 के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा। अश्विन ने फिर कमाल की गेंदबाजी करते हुए जमे बल्लेबाज फोक्स (17) को आउट कर शानदार सफलता दिलाई। अश्विन ने चौथा विकेट अपने नाम किया। 9 वां विकेट 145 के स्कोर पर गिरा। आखिरी विकेट अश्विन ने एंडरसन (0) के रूप में लिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 145 रन बनाकर आल आउट हो गई।

    चाइनामैन गेंदबाज का चला जादू

    स्पिन आक्रमण पर अंग्रेज बल्लेबाज पूरी तरह से सरेंडर कर गए। फिर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने अपना जादू दिखाया। काफी देर से जमे बल्लेबाज जैक कराउले (60) को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। फिर कुलदीप ने कप्तान बेन स्टोक्स (4), हार्टले (7) व ओली रॉबिनसन (0) को आउट कर मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में कर दिया। जडेजा ने बेयरस्टो को 30 के स्कोर पर चलता किया। इंग्लैंड का 8वां विकेट 133 के स्कोर पर गिरा।

    शतक से चूके ध्रुव जुरैल

    इससे पहले भारत की टीम ने लंच से पहले 307 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। तीसरे दिन के खेल में भारत की ओर से कुलदीप यादव के रूप में विकेट गिरा। कुलदीप ने 131 गेंदों का सामना कर 28 रनों की अच्छी पारी खेली। जुरेल व कुलदीप के बीच आठवें विकेट के लिए 76 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने बड़े संकट को टाल दिया। कुलदीप को एंडरसन ने बोल्ड आउट किया। आकाश दीप ने 9 व आखिरी विकेट के रूप में जुरेल 90 रन बनाकर आउट हुए। मो. सिराज 0 रन बनाकर नाबाद रहे। शोएब बशीर ने पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा टॉम हार्टले ने 3 व जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 2, शुभमन गिल ने 38, रजत पाटीदार ने 17, रवींद्र जडेजा ने 12, सरफराज खान ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 73, आर अश्विन ने 1 रन बनाकर आउट हुए थे।

    मेहमान टीम पहली पारी में 353 रन बनाए थे

    इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाकर आल आउट हो गई थी। मेहमान टीम ने पहले दिन 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन ने 58 रन बनाकर आउट हुए थे। जो रूट नाबाद 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4, आकाश दीप ने 3, मो सिराज ने 2 व एक विकेट अश्विन ने हासिल किए थे। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

    bcci ecb jsca Test Match
    Previous Articleरांची में चौथा टेस्ट : भारत के स्पिन गेंदबाजों ने अंग्रेज बल्लेबाजों पर कसा शिकंजा | भारत को सीरीज जीतने के लिए 192 रन चाहिए
    Next Article बजट सत्र में हेमंत सोरेन शामिल होंगे या नहीं ! हाईकोर्ट आज करेगा याचिका पर फैसला

    Explore More

    March 6, 20262 Mins Read

    T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया | संजू सैमसन की तूफानी पारी से फाइनल में एंट्री

    March 5, 20262 Mins Read

    क्रिकेट के भगवान के घर शहनाई: Arjun Tendulkar ने रचाई शादी

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.