Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड में CRPF की जगह अब IRB जवानों के हाथों में होगी नक्सल विरोधी अभियान
    News

    झारखंड में CRPF की जगह अब IRB जवानों के हाथों में होगी नक्सल विरोधी अभियान

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 7, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। अब आईआरबी जवानों के हाथों में नक्सल विरोधी अभियान की कमान होगी। झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सल अभियान में सीआरपीएफ की जगह आईआरबी के जवानों को तैनात किया जाएगा। आईआरबी के जवानों की तैनाती बिहार से सटे पलामू के इलाके में की जाएगी। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। दो दशक के बाद बिहार सीमा पर सीआरपीएफ की जगह आईआरबी नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व करेगी।पलामू में सीआरपीएफ 134 बटालियन की सात कंपनियां तैनात थीं। इसके अलावा पलामू, चतरा और लातेहार सीमा पर तैनात थी, इनमें बिहार सीमा पर दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो सभी जगह सीआरपीएफ की कंपनियों को हटा दिया गया है।

    पलामू में जल्द होगी तैनाती

    आईआरबी की टुकड़ी जल्द ही पलामू में तैनात होगी।पलामू के लेस्लीगंज में आईआरबी और जैप का मुख्यालय है। पलामू में सीआरपीएफ के 134 बटालियन को क्लोज किया जा रहा है। पलामू से सीआरपीएफ 134 बटालियन को सारंडा के इलाके में शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि 1995-96 में पहली बार नक्सल विरोधी अभियान के लिए पलामू में सीआरपीएफ की दो कंपनी पहुंची थी। वर्ष 2003-04 में पहली बार पूरी बटालियन की तैनाती की गई थी। उस समय 13वीं बटालियन को तैनात किया गया था। वर्ष 2010-11 में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन को तैनात किया गया था।

    Irb
    Previous Articleहमास ने इजरायल के कई शहरों पर दागे 5000 से ज्यादा रॉकेट | 6 लोगों की मौत | 200 से ज्यादा लोग घायल
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के मारक्रम के नाम सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड | पहली बार एक पारी में 3 शतक | 428 रन का भी रिकॉर्ड

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.