Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»खास बातचीत : ED को कांग्रेस के पूर्व नेता अफसर खान ने कहा- दूर दूर तक डॉ इश्तियाक अहमद से कोई वास्ता नहीं | वह मेरे अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में था
    Latest

    खास बातचीत : ED को कांग्रेस के पूर्व नेता अफसर खान ने कहा- दूर दूर तक डॉ इश्तियाक अहमद से कोई वास्ता नहीं | वह मेरे अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में था

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 27, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रांची महानगर कांग्रेस के पूर्व नेता व बरियातू स्थित लेक व्यू अस्पताल के डायरेक्टर अफसर खान उर्फ बबलू सोमवार को ईडी के समन पर जोनल ऑफिस पहुंचे। अफसर खान सुबह 10.15 बजे ईडी कार्यालय पहुंच गए। ईडी ने समन जारी कर अफसर खान को ईडी कार्यालय बुलाया था। बता दें कि 22 अगस्त 2024 को झारखंड एटीएस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड में छापेमारी कर अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े मामले पर करवाई करते हुए  रांची, लोहरदगा, हजारीबाग सहित 14 जगहों पर छापेमारी कर 8 लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी में लेक व्यू अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ इश्तियाक अहमद भी शामिल थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डॉ इश्तियाक अहमद व चान्हो के रहने वाले मुफ्ती रहमतुल्लाह तो ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई है। इसी कड़ी में डॉ इश्तियाक अहमद को लेकर अफसर खान को ईडी कार्यालय बुलाया गया था।

    जो जानकारी मांगे सब दे दिए

    अफसर खान ने खास बातचीत में बताया कि ईडी ने डॉ इश्तियाक अहमद को लेकर कई सवाल पूछे, जिसकी जानकारी मैने लिखित में दे दी। उन्होंने बताया कि मेरे अस्पताल में डॉ इश्तियाक अहमद 2017 से जुड़े थे। चूंकि मेरे अस्पताल का लाइसेंस डॉ निखत के नाम में था। अचानक डॉ निखत ने अपना लाइसेंस कैंसिल कर दिया। इसके बाद डॉ इश्तियाक अहमद मुझसे संपर्क कर अपना लाइसेंस सदर अस्पताल में देकर मेरे अस्पताल से जुड़ गए। इससे पहले डॉ इश्तियाक अहमद मेंदाता, राज अस्पताल, मेडिका, पल्स में काम कर चुके थे।

    डॉ इश्तियाक कैश लेकर काम करते थे

    ईडी ने डॉ इश्तियाक अहमद के पैसे व अकाउंट को लेकर मुझसे सवाल किए। अफसर खान ने जवाब में कहा कि मेरा किसी तरह का डॉ इश्तियाक अहमद के साथ अकाउंट में लेनदेन नहीं था। वह मेरे अस्पताल में पेशेंट देखने के एवज में कैश पैसा लेता था। इश्तियाक को एक मरीज पर अस्पताल 600 रूपए देता था। अफसर ने कहा कि इतने लंबे समय में मेरा उससे फोन पर बहुत ही कम बात होता था। जो भी बात फोन पर होती थी वो मरीज को लेकर ही होती थी। न मेरा कभी उससे व्हाट्सएप या किसी आैर भी चीज से संपर्क रहा। अस्पताल से जुड़ा था, लेकिन कभी भनक तक नहीं लगी कि वह आतंकी संगठन से जुड़ा था।

    प्रॉपटी की जानकारी दिए

    अफसर खान ने कहा कि अस्पताल को लेकर मैने बताया कि हजारीबाग के व्यक्ति से जमीन खरीदा था। इसके बाद बैंक से लोन व एक फ्लैट बेचकरर अस्पताल खड़ा किया। शुरू में अस्पताल में बहुत ही कम समान थे। अस्पताल से ही कमाकर धीरे-धीरे समान खरीदे। शुरू में न आईसीयू या डायलेसिस था, बाद में इसे पूरा किया गया। मेरे पास जो भी बैंक अकाउंट में पैसे व जमीन या अन्य जो भी प्रॉपटी है उसकी सारी जानकारी ईडी को दिए। अफसर खान ने कहा कि ईडी का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहा। ईडी ने कहा कि हो सकता है मुझे फिर से बुलाया जा सकता है। इसपर मैने कहा कि जब भी बुलाएंगे मैं हाजिर हो जाऊंगा।

    मुझे बदनाम करने का कोशिश किया गया

    अफसर खान ने कहा कि जब डॉ इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया गया तो मीडिया में मेरा भी नाम गलत तरीके से पेश किया गया। मुझे भी अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट से जोड़ने का प्रयास किया गया। जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैं बहुत ही आहत हो गया। उन्होंने कहा कि डॉ इश्तियाक अहमद मेरे अस्पताल से पहले कई अस्पताल में काम किए। लेकिन मीडिया मेरे पीछे ही पड़ गई।

    डॉ इश्तियाक ने रिम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की

    आतंकी संगठन ‘अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट’ (एक्यूआईएस) के लिए झारखंड मॉड्यूल के रूप में काम कर रहे डॉ इश्तियाक अहमद की गिरफ्तारी के बाद उसके राज एक-एक करके बाहर आ रहे हैं। वह बतौर रेडियोडायग्नोसिस कंसल्टेंट के तौर पर पिछले कई वर्षों से रांची के कई अस्पताल में अपनी सेवा दे चुका है। एटीएस की कार्रवाई के बाद 22 अगस्त को ही मेडिका प्रबंधन ने डॉ इश्तियाक अहमद को टर्मिनेट कर दिया था। डॉ इश्तियाक ने रिम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की। उसके बाद रिम्स, रांची से ही रेडियोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल की।

    ED
    Previous Articleबड़ी खबर : झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे | दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात किए
    Next Article मंईयां सम्मान योजना : झारखंड के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी हर हाल में जरूरी : सीएम हेमंत सोरेन

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.