Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»इजरायल-हमास युद्ध का असर : अमेरिकी में 6 साल के मुस्लिम बच्चे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या
    News

    इजरायल-हमास युद्ध का असर : अमेरिकी में 6 साल के मुस्लिम बच्चे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 16, 2023Updated:October 16, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    बच्‍चे पर 26 बार चाकू से वार किया गया, माँ भी गंभीर रूप से घायल

    मुस्लिम होने और हमास और इजरायलियों के संघर्ष के कारण मां-बेटे पर हमला किया गया

    रांची। अमेरिकी में 6 साल के मुस्लिम बच्चे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चे की 32 वर्षीय मां पर भी हमला किया गया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस ने इस हमले के पीछे पीड़ितों के मुस्लिम होने और इजरायल और हमास युद्ध को वजह बताया है। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना की निंदा की है और कहा कि अमेरिका में नफरत की कोई जगह नहीं है। 6 साल के बच्‍चे पर 26 बार चाकू से वार घटना 14 अक्टूबर की है। अमेरिका के इलिनोइस में एक 71 साल के मकान मालिक ने अपने घर में रहनेवाले किरायेदार पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सात इंच के चाकू से बच्चे पर 26 बार वार किया। जिसके बाद घायल बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, उसकी मां गंभीर रूप से घायल है।

    मुस्लिम होने कारण मां-बेटे पर हमला किया गया

    मामले में मकान मालिक पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।विल काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, दोनों पीड़ितों के मुस्लिम होने और हमास और इजरायलियों के संघर्ष के कारण मां-बेटे पर हमला किया गया है। परिवार के एक सदस्य ने लड़के की पहचान वाडिया अल-फयूम के रूप में की है। वहीं, पीड़ितों को फिलिस्तीनी-अमेरिकी मूल का बताया गया है। पुलिस के अनुसार, सीएआईआर के शिकागो कार्यालय के प्रमुख अहमद रेहब ने पीड़ित महिला के हवाले से बताया कि मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया और उसका गला घोंटने का प्रयास किया और कहा, तुम मुसलमानों को मरना होगा। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, महिला मकान मालिक से लड़ते हुए 911 पर कॉल करने में कामयाब रही। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेडरूम में महिला और बच्चे को घायल पाया। दोनों पीड़ितों की छाती, धड़ और ऊपरी अंगों पर चाकू के कई घाव थे।बयान में यह कहा गया है कि शव परीक्षण के दौरान सात इंच के ब्लेड वाला चाकू लड़के के पेट से निकाला गया।

    नफरत की अमेरिका में कोई जगह नहीं: बाइडेन

    घटना को लेकर व्हाइट हाउस से प्रेस रिलीज जारी किया गया। जिसके अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जिल और मैं इलिनोइस में अपने घर में एक छह साल के बच्चे की नृशंस हत्या और बच्चे की मां की हत्या के प्रयास के बारे में जानकर स्तब्ध और दुखी हैं। बच्चे का फिलिस्तीनी मुस्लिम परिवार अमेरिका में शांति से रहने के लिए आया था।इस भयावह नफरत की अमेरिका में कोई जगह नहीं है और यह हमारे बुनियादी मूल्यों के खिलाफ हैं। अमेरिकी के रूप में, हमें एक साथ आना चाहिए और इस्लामोफोबिया और सभी प्रकार की कट्टरता और नफरत को खारिज करना चाहिए।

    America
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक 18 को
    Next Article 2 नवंबर से जमशेदपुर में मास्टर्स क्रिकेट : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद भी जलवा बिखेरेंगे

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 2, 20263 Mins Read

    ईरान का इजराइल पर बड़ा मिसाइल हमला | बेत शेमेश में 9 की मौत | तीन US सैनिक भी मारे गए

    March 1, 20265 Mins Read

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला | ईरान के 24 प्रांतों में कम से कम 201 लोग मारे गए

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.