Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Weather Updates»चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर : बिन मौसम बरसात ने लोगों की बढ़ाई परेशानी | ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर मासूम    
    Weather Updates

    चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर : बिन मौसम बरसात ने लोगों की बढ़ाई परेशानी | ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर मासूम    

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 7, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। चक्रवाती तूफान मिचौंग ने झारखंड के लोगों को परेशानी बढ़ा दी है। लगातार हो रही 2 दिनों से बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी रांची में सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही। कड़ाके की ठंड व बारिश के बाद भी किसी भी स्कूलों का टाइम टेबल नहीं बदला। जिस कारण बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। बुधवार से रांची समेत आसपास के कई इलाकों में सुबह से रात तक रुकरुक कर बारिश हो रही है। बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 7 दिसंबर को मुख्य रूप से पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना जताई है। इस अवधि में राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। मौसम केंद्र के मुताबिक, चक्रवात मिचौंग के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।

    अभी ऐसा रहेगा मौसम

    • 7 दिसंबर- पूरे प्रदेश में बादल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना।
    • 8 दिसंबर- आसमान में बादल छाये रहेंगे
    • 9 दिसंबर- आसमान साफ रहेगा और पारा गिरने से ठंड बढ़ेगी

    मौसम विभाग की चेतावनी

    मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने कहा कि 7 दिसंबर को राज्य के कई इलाकों, खासकर दक्षिणी और मध्य भाग में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने कहा कि किसान भाई अपनी खरीफ फसलों को सुरक्षित रखें और सब्जियों को खेत से तोड़कर सुरक्षित स्थान पर रख लें।

    Weather Report Ranchi
    Previous Articleआय से अधिक संपत्ति मामला: बीजेपी की प्रवक्ता मिस्फीका हसन के खिलाफ ACB ने मामला दर्ज किया
    Next Article आज हेमंत कैबिनेट की बैठक | 15 दिसंबर से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र लगाने पर लगेगी मुहर

    Explore More

    January 4, 20261 Min Read

    कड़ाके की ठंड के चलते रांची जिले के सभी स्कूल 2 दिन के लिए बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश।

    December 14, 20252 Mins Read

    झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर जारी

    December 4, 20252 Mins Read

    झारखंड के 11 जिलों पर शीतलहर का येलो अलर्ट | 5 से 7 दिसंबर तक रहेगा कड़ाके की सर्दी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.