Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Icc Odi World cup final 2023 : आस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया के शेर 240 रन बनाकर ढेर
    News

    Icc Odi World cup final 2023 : आस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया के शेर 240 रन बनाकर ढेर

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 19, 2023Updated:November 19, 20235 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कुमिंस ने विराट कोहली को बोल्ड आउट किया।
    Buy Ad Space

    82.95 करोड़ रुपए की प्राइज मनी बांटी जाएगी

    – टीम इंडिया ने आखिरी बार धौनी के कप्तानी में 2011 में वर्ल्ड कप जीता था

    – आस्ट्रेलिया ने आखिरी बार क्लार्क के कप्तानी में 2015 में वर्ल्ड कप जीता था

    रांची।Icc Odi World cup final में टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने पूरे 50 ओवर खेलकर सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। ओपनर शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। 30 के स्कोर पर भारत को पहला झटका मिला। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ उम्दा शॉट खेलकर टीम को आस दिलाई। लेकिन वे भी 47 रन बनाने के बाद आउट हो गए। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 31 गेंदों का सामना कर 4 चौके व 3 छक्के जडे। 76 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। अभी कप्तान के झटके से टीम उबरा भी नहीं था कि श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 81 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया प्रेशर में आ गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग 1 लाख लोग मैच देखने पहुंचे हैं। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में पहली बार ऑल आउट हुई।

    अर्धशतक लगाकार राहुल व कोहली ने टीम को संभाला

    टीम की लड़खड़ाती पारी को विराट कोहली व केएल राहुल ने संभालते हुए रन बनाना शुरू किया। लेकिन 54 रन बनाने के बाद पैट कुमिंस के गेंद पर बोल्ड हो गए। 148 के स्कोर पर टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा। एक छोर पर राहुल कंगारु गेंदबाजों का अकेले मुकाबला कर रहे थे। जडेजा भी अपने होम ग्राउंड में कोई कमाल नहीं कर सके व 9 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का पांचवां विकेट 178 के स्कोर पर गिरा। एक छोर पर डटे राहुल ने भी स्टार्क की गेंद पर संयम खोकर विकेटकीपर को एक आसान सा कैच थमा बैठे। राहुल 66 रन बनाकर आउट हुए। 203 के स्कोर पर इंडिया का छठा विकेट गिरा। 7वां विकेट 211 के स्कोर पर शमी 6 रन व 8वां विकेट 214 के स्कोर पर बुमराह 1 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का 9वां विकेट 226 के स्कोर पर गिरा। 10वां विकेट 240 के स्कोर पर कुलदीप यादव 10 रन बनाकर रन आउट हुए। मो. सिराज 9 रन बनाकर नाबाद रहे। मिशेल स्टार्क ने 3 व पैट कुमिंस-जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट जंपा व मैक्सवेल के खाते में गए।

    ट्रेविस हेड ने रोहित का शानदार कैच पकड़ा

    तेज शॉट लगा रहे रोहित शर्मा का शानदार कैच पकड़कर ट्रेविस हेड मैच का रुख को मोड़ दिया। रोहित के तेज शॉट को हेड ने पीछे मुड़कर बेहतरीन कैच गिरते हुए पकड़ लिया। यहां से इंडिया की टीम पूरी तरह से प्रेशर में आ गई। आस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने मैच के दौरान बहुत ही बेहतरीन फील्डिंग की। अपने अच्छे क्षेत्ररक्षण के दम पर कम से कम 35-40 रन बचाए।

    2003 के फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई थी टीम इंडिया

    बता दें कि इससे पहले भी टीम इंडिया और ऑस्ट्रलिया वनडे वर्ल्ड कप 2003 का फाइनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रलिया जीती थी। लेकिन इस साल दोनों टीमों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया का वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल 13 बार आमना-सामना हुआ है। टीम ऑस्ट्रेलियाई ने 5 बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है, जबकि भारत ने 2 मैच जीते हैं। स्टेडियम फुल हाऊस हो गया है।

    आस्ट्रेलिया के जॉन ने फिलिस्तीन का टी-शर्ट पहन कोहली से मिला

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान एक फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तो तोड़ते हुए ग्राउंड के अंदर घुस गया। फाइनल मैच के दौरान आस्ट्रेलिया के टीम गेंदबाजी कर रही थी, क्रिज पर विराट कोहली बैटिंग करने के लिए तैयार थे, अचानक एक फिलिस्तीनी सपोर्टर ‘Stop Bombing Palestine’ प्रिंट की टी-शर्ट पहने विराट कोहली के पास पहुंच गया। मुंह पर मास्क पहना शख्स बड़े ही आराम से कोहली के कंधे में हाथ रखकर कुछ कहा। उसके टी-शर्ट के सामने Stop Bombing Palestine’ लिखा हुआ था। पीछे टी-शर्ट में फ्री फिलिस्तीन लिखा हुआ था। कोहली से बात करने के दौरान ही पुलिस ने फ़िलिस्तीन समर्थक शख़्स को गिरफ्तार करके हिरासत में ले लिया है। मीडिया से बात करते हुए उसने बताया कि मेरा नाम जॉन है व मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। उसने कहा कि मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं।

    किंग खान भी पहुंचे मैच देखने

    भारत व आस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किंग खान शहरुख खान भी पहुंचे हैं। शहरुख के स्टेडियम में पहुंचते ही उनके फैंस एक झलक देखने को लेकर बेताब दिखे। लेकिन सुरक्षा के चाक-चौबंद रहने के कारण कोई उनकी करीब नहीं आ सका। भारी सुरक्षा के बीच शहरुख खान को स्टेडियम के अंदर प्रवेश कराया गया।

    सूर्यकिरण का शानदार एयर शो हुआ

    भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण आईएएफ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेटवर्ल्डकप 2023 फाइनल की शुरुआत से पहले एरोबेटिक प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। टॉस होने के बाद भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण आईएएफ ने स्टेडियम के ऊपर से एयर शो कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

    चैंपियन टीम को मिलेंगे 33.17 करोड़ रुपए

    आईसीसी की ओर से वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम को 33.17 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। वहीं, उपव‍िजेता को 16.585 करोड़ रुपए मिलेगी। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को एक समान 6.63 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। वर्ल्ड कप 2023 में आईसीसी द्वारा लगभग 82.95 करोड़ रुपए की प्राइज मनी बांटी जाएगी।

    Acb ‍Bcci ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleनरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा चक्र तोड़कर मैदान में घुसा फिलिस्तीन सपोर्टर | ‘Stop Bombing Palestine’ प्रिंट की टी-शर्ट पहन कोहली से मिला
    Next Article Icc Odi World cup final 2023 : भारत का सपना तोड़ आस्ट्रेलिया ने जीता छठा वर्ल्ड कप ट्रॉफी | ट्रेविस हेड का शतक ने टीम इंडिया से जीत छीन ली

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.