Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Icc Odi World cup final 2023 : भारत का सपना तोड़ आस्ट्रेलिया ने जीता छठा वर्ल्ड कप ट्रॉफी | ट्रेविस हेड का शतक ने टीम इंडिया से जीत छीन ली
    News

    Icc Odi World cup final 2023 : भारत का सपना तोड़ आस्ट्रेलिया ने जीता छठा वर्ल्ड कप ट्रॉफी | ट्रेविस हेड का शतक ने टीम इंडिया से जीत छीन ली

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 19, 2023Updated:November 19, 20237 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    जीत के हीरो : कंगारु टीम के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया।
    Buy Ad Space

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैच देखे

    – लाबुशेन व हेड ने चौथे विकेट के लिए 192 रनों की बड़ी साझेदारी की

    – चैंपियन कंगारु टीम को 33.17 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली

    रांची। ICC ODI WORLD CUP FINAL आस्ट्रेलिया की टीम ने जीत ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट हराकर 8 साल बाद अपने देश को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिला दी। आस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी बार 2015 में ट्रॉफी जीती थी। यह कंगारु टीम छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी आस्ट्रेलिया के खाते में डाल दिया। आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रन बनाने थे। टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेलकर टीम को ट्रॉफी दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। 3 विकेट 47 के स्कोर पर गिरने के बाद हेड ने टीम की नैया को पार करा दिया। एक छोर पर खड़े हेड ने तूफानी अंदाज में शतक जड़ा। 95 गेंदों का सामना कर 14 चौके व एक छक्के के सहारे शतक पूरा किया। लबुशेन व हेड ने चौथे विकेट की साझेदारी में आस्ट्रेलिया टीम की जीत पक्की कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने आराम से खेलते हुए भारत को हरा दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 192 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को हरा दिया। मार्नस लाबुशेन ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा। लाबुशेन ने नाबाद 57 रन बनाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी मैच स्टेडियम में बैठकर देखे। हेड 120 गेंदों का सामना कर 137 रनों की बड़ी पारी खेलकर आउट हुए। वो जब आउट हुए तो टीम को जीतने के लिए 2 रन चाहिए थे। हेड ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके व 4 छक्के लगाए। मैक्सवेल ने 2 रन लेकर टीम को जीत दिला दी।

    2003 में भी आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था

    बता दें कि इससे पहले भी टीम इंडिया और ऑस्ट्रलिया वनडे वर्ल्ड कप 2003 का फाइनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रलिया जीती थी। लेकिन इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर टीम इंडिया अबतक एक भी मैच नहीं हारी थी, लेकिन फाइनल मुकाबला जीत नहीं सकी।

    टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही

    इससे पहले टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने पूरे 50 ओवर खेलकर सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही थी। ओपनर शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। 30 के स्कोर पर भारत को पहला झटका मिला। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ उम्दा शॉट खेलकर टीम को आस दिलाई। लेकिन वे भी 47 रन बनाने के बाद आउट हो गए। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 31 गेंदों का सामना कर 4 चौके व 3 छक्के जडे। 76 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। अभी कप्तान के झटके से टीम उबरा भी नहीं था कि श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 81 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया प्रेशर में आ गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग 1 लाख लोग मैच देखने पहुंचे हैं। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में पहली बार ऑल आउट हुई।

    अर्धशतक लगाकार राहुल व कोहली ने टीम को संभाला

    टीम की लड़खड़ाती पारी को विराट कोहली व केएल राहुल ने संभालते हुए रन बनाना शुरू किया। लेकिन 54 रन बनाने के बाद पैट कुमिंस के गेंद पर बोल्ड हो गए। 148 के स्कोर पर टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा। एक छोर पर राहुल कंगारु गेंदबाजों का अकेले मुकाबला कर रहे थे। जडेजा भी अपने होम ग्राउंड में कोई कमाल नहीं कर सके व 9 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का पांचवां विकेट 178 के स्कोर पर गिरा। एक छोर पर डटे राहुल ने भी स्टार्क की गेंद पर संयम खोकर विकेटकीपर को एक आसान सा कैच थमा बैठे। राहुल 66 रन बनाकर आउट हुए। 203 के स्कोर पर इंडिया का छठा विकेट गिरा। 7वां विकेट 211 के स्कोर पर शमी 6 रन व 8वां विकेट 214 के स्कोर पर बुमराह 1 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का 9वां विकेट 226 के स्कोर पर गिरा। 10वां विकेट 240 के स्कोर पर कुलदीप यादव 10 रन बनाकर रन आउट हुए। मो. सिराज 9 रन बनाकर नाबाद रहे। मिशेल स्टार्क ने 3 व पैट कुमिंस-जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट जंपा व मैक्सवेल के खाते में गए।

    ट्रेविस हेड ने रोहित का शानदार कैच पकड़ा

    तेज शॉट लगा रहे रोहित शर्मा का शानदार कैच पकड़कर ट्रेविस हेड मैच का रुख को मोड़ दिया। रोहित के तेज शॉट को हेड ने पीछे मुड़कर बेहतरीन कैच गिरते हुए पकड़ लिया। यहां से इंडिया की टीम पूरी तरह से प्रेशर में आ गई। आस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने मैच के दौरान बहुत ही बेहतरीन फील्डिंग की। अपने अच्छे क्षेत्ररक्षण के दम पर कम से कम 35-40 रन बचाए।

    India in ICC events since 2013

    Lost T-20WC Final in 2014

    Lost WC Semi in 2015

    Lost T-20 WC Semi in 2016

    Lost CT Final in 2017

    Lost WC Semi in 2019

    Lost WTC Final in 2021

    Lost T-20WC Semi in 2022

    Lost WTC Final in 2023

    Lost WC Final in 2023

    ‘फ्री फिलिस्तीन‘ की टीशर्ट पहन आस्ट्रेलिया के जॉन मिले कोहली से

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान एक फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तो तोड़ते हुए ग्राउंड के अंदर घुस गया। फाइनल मैच के दौरान आस्ट्रेलिया के टीम गेंदबाजी कर रही थी, क्रिज पर विराट कोहली बैटिंग करने के लिए तैयार थे, अचानक एक फिलिस्तीनी सपोर्टर ‘Stop Bombing Palestine’ प्रिंट की टी-शर्ट पहने विराट कोहली के पास पहुंच गया। मुंह पर मास्क पहना शख्स बड़े ही आराम से कोहली के कंधे में हाथ रखकर कुछ कहा। उसके टी-शर्ट के सामने Stop Bombing Palestine’ लिखा हुआ था। पीछे टी-शर्ट में फ्री फिलिस्तीन लिखा हुआ था। कोहली से बात करने के दौरान ही पुलिस ने फ़िलिस्तीन समर्थक शख़्स को गिरफ्तार करके हिरासत में ले लिया है। मीडिया से बात करते हुए उसने बताया कि मेरा नाम जॉन है व मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। उसने कहा कि मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं।

    किंग खान खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते रहे

    भारत व आस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किंग खान शहरुख खान भी पहुंचे। शहरुख के स्टेडियम में पहुंचते ही उनके फैंस एक झलक देखने को लेकर बेताब दिखे। लेकिन सुरक्षा के चाक-चौबंद रहने के कारण कोई उनकी करीब नहीं आ सका। भारी सुरक्षा के बीच शहरुख खान को स्टेडियम के अंदर प्रवेश कराया गया। भारत के गेंदबाजी के समय शहरुख खान चिल्ला-चिल्लाकर टीम इंडिया का जोश बढ़ाते रहे।

    सूर्यकिरण का शानदार एयर शो हुआ

    भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण आईएएफ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेटवर्ल्डकप 2023 फाइनल की शुरुआत से पहले एरोबेटिक प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। टॉस होने के बाद भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण आईएएफ ने स्टेडियम के ऊपर से एयर शो कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

    खचाखच भरा रहा स्टेडियम

    भारत व आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए हाई वोल्टेज फाइनल मैच को देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। एक लाख से ज्यादा लोगों ने मैच का लुत्फ स्टेडियम के अंदर बैठकर उठाया। इसमें कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। पूरा स्टेडियम ब्लू जर्सी से पटा हुआ था। हर ओर इंडिया…इंडिया के नारे से पूरा स्टेडियम गूंजता रहा।

    82.95 करोड़ रुपए की प्राइज मनी बांटी गई

    आईसीसी की ओर से वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को 33.17 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली। वहीं, उपव‍िजेता टीम को 16.585 करोड़ रुपए दिया गया। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को एक समान 6.63-6,63 करोड़ रुपए की राशि दी गई। वर्ल्ड कप 2023 में आईसीसी की से लगभग लगभग 82.95 करोड़ रुपए की प्राइज मनी बांटी गई।

    1975 से 2019 तक के चैंपियन

    Acb Australia ‍Bcci Narendra Damodardas Modi
    Previous ArticleIcc Odi World cup final 2023 : आस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया के शेर 240 रन बनाकर ढेर
    Next Article Legends League Cricket 2023 : आज रांची में क्रिस गेल | मो कैफ | हरभजन सिंह | ओब्रायन | पार्थिव पटेल व मसकजदा करेंगे धमाल

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.