Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 : अंग्रेजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेके | टीम इंडिया की छठी जीत | इंग्लैंड 100 रन से हारा मैच
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 : अंग्रेजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेके | टीम इंडिया की छठी जीत | इंग्लैंड 100 रन से हारा मैच

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 29, 2023Updated:October 29, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    मो. शमी के घातक गेंदबाजी को अंग्रेज बल्लेबाज झेल नहीं सकें।
    Buy Ad Space

    भारत ने 229 रन बनाने के बाद अंग्रेजों को 129 रन पर ऑल आउट कर दिया

    – मो. शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट लिए

    रांची। ICC Cricket World Cup के 29वें मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को छठी जीत दिला दी। भारत ने पहले खेलते हुए 229 का मामूली सा स्कोर बनाया था। लेकिन भारतीय गेंदबादों ने अपनी करिशमाई गेंदबाजी से अंग्रेज बल्लेबाजों को 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट कर टीम को बड़ी जीत दिला दी। इस जीत के असली हीरो मो .शमी, जसप्रीत बुमराह व कुलदीप यादव रहे। इन तीनों की तिकड़ी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। बुमराह ने इंग्लैंड के 30 के स्कोर पर मलान (16) व जो रूट (0) को लगातार 2 गेंदों में आउट कर टीम को शानदार वापसी दिला दी। इसके बाद मो शमी ने जॉनी बेयरस्टो (13) व बेन स्टोक्स को (0) पर आउट कर अंग्रेज टीम पर जबरदस्त प्रेशर बना दिया। इंग्लैंड का तीसरा विकेट 33 व चौथा विकेट 39 के स्कोर पर गिरा। फिर फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने कप्तान जोस बटलर को 10 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। क्रिज पर जम रहे मोइन अली (15) को मो शमी ने चलता कर टीम इंडिया को जीत के दहलीज पर ला दिया। इंग्लैंड का छठा विकेट 81 के स्कोर पर गिरा। 98 के स्कोर पर सातवां विकेट वोक्स (10) के रूप में गिरा। इसे जडेजा ने राहुल से स्टंप्स कराया। कुलदीप ने लिविंगस्टोन (27) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 8वां विकेट भी 98 के ही स्कोर पर गिरा। शमी ने फिर आदिर रशीद को 13 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड का नौवां विकेट 122 के स्कोर पर गिरा। बुमराह ने आखिरी विकेट के रूप में वुड (0) को आउच किया। इंग्लैंड का 10वां विकेट 129 पर गिरा। शमी ने 7 ओवर में 2 मैडन व 22 रन देकर 4 विकेट लिए। बुमराह ने 6.5 ओवर में 1 मैडन व 32 रन देकर 3 विकेट लिए। कुलदीप ने 8 ओवर में 24 रन देकर 2 व जडेजा ने 7 ओवर में 1 मैडन व 16 रन देकर एक विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच 87 रन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा हुए।

    रोहित, सूर्याकुमार व राहुल ने 200 का आंकड़ा पार कराया

    इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर 9 विकेट खोकर 229 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा 87, सूर्यकुमार यादव 47 व केएल राहुल ने 39 रन बनाकर टीम इंडिया की लाज बचाई। रोहित व राहुल ने चौथे विकेट के लिए 91 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। सूर्याकुमार ने तेजी से 49 रन बनाकर 200 के आंकड़ा को पार कराया। जसप्रीत बुमराह 16 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। भारत के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल ने 9, विराट कोहली ने 0, श्रेयस अय्यर ने 4, रवींद्र जडेजा ने 8, मो. शमी 1 रन बनाकर आउट हुए, कुलदीप यादव 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleरांची से विशेष ट्रेन : झारखंड से दूसरी अमृत कलश लेकर दिल्ली रवाना | केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई नेताओं ने किया विदा
    Next Article आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराईं । 6 की मौत व कई घायल

    Explore More

    March 12, 20263 Mins Read

    ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी

    March 12, 20262 Mins Read

    ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency

    March 10, 20263 Mins Read

    ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.