Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023: टीम इंडिया को विराट और राहुल ने जिताया
    News

    ICC Cricket World Cup 2023: टीम इंडिया को विराट और राहुल ने जिताया

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 8, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। टीम इंडिया को संकट से निकालते हुए विराट कोहली और केएल राहुल ने ICC Cricket World Cup 2023 में शानदार जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चोटी के तीन बल्लेबाज ईशान किशन, रोहित शर्मा व अय्यर ने टीम को संकट में डाल दिया थ। लेकिन फिर विराट और राहुल ने बेहतरीन पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विराट कोहली ने 85 और राहुल ने नाबाद 97 रन बनाए। इंडिया ने 41.2 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट कर दिया। चेन्नई के चेपॉक मैदान भारतीय स्पिनर्स ने 6 विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया से रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे हैं।

    जडेजा ने 3 विकेट झटके
    ​​​​​​​भारत से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर 6 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया टीम से ओपनर डेविड वॉर्नर ने 41 रन और स्टीव स्मिथ ने 46 रन बनाए। भारतीय टीम से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। जबकि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला।​​​​​​​

    वॉर्नर वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
    ऑस्ट्रेलियाई ओपनर वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वॉर्नर ने 19 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके पहले सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स (20 पारी) के नाम यह रिकॉर्ड था।

    कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी
    कोहली वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बने। वे 15 कैच पकड़ चुके हैं। कोहली ने कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleहमास-इजराइल वॉर: दक्षिण इजराइल में बंदूक की लड़ाई भड़की, 600 इजराइली की मौत
    Next Article आज एमपी । राजस्थान । छत्तीसगढ़ । तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होगा

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.