Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 : अफगानिस्तान से भी हार गया पाकिस्तान | लगातारा 3 मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई पाक टीम
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 : अफगानिस्तान से भी हार गया पाकिस्तान | लगातारा 3 मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई पाक टीम

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 23, 20234 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    इब्राहिम जरदान ने 87 रनों की पारी खेलकर जीत की नींव रखी।
    Buy Ad Space
    जीत के हीरो बने बल्लेबाज रमहत शाह

    अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत, पहली बार हारा पाकिस्तान

    गुरबाज ने 53 गेंद का सामना कर 65 रनों की पारी खेली

    – रमहत शाह ने मैच का पासा पलट दिया

    – वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने दूसरा बड़ा उलटफेर किया

    – अफगानिस्तान टीम के मेंटोर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा हैं

    रांची। ICC Cricket World Cup 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने फिर उलटफेर करते हुए पाकिस्तान की टीम को हरा दिया। इस हार के बाद अब पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से मिले 283 रनों के लक्ष्य को 49 ओवर में 2 विकेट खोकर 286 रन बनाकर हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाज रहमत शाह (77) व हसमातुल्लाह शाहिदी (47) की जोड़ी ने पाकिस्तान टीम के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। खासकर रहमत शाह ने पूरी तरह से मैच का पासा पलट दिया। यह पाकिस्तान टीम की हैट्रिक हार है। साथ ही अफगानिस्तान ने पहली बार वनडे में पाकिस्तान टीम को हराया। इससे पहले खेले गए 7 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने जीती थी। अबतक अफगानिस्तान की टीम ने वनडे में 3 मुकाबले जीते है। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने 5 मैच खेलकर 2 जीती व तीन में हार का सामना किया। पहले भारत, फिर ऑस्ट्रेलिया व अब अफगानिस्तान की भी टीम से पाकिस्तान की टीम हार गई। यह जीत अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक जीत है। इससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड भी अफगानिस्तान से हार गया था। अफगानिस्तान ने इससे पहले 2014 में यूएई के खिलाफ 274 रनों का टार्गेट को चेज किया था। अफगानिस्तान टीम के मेंटोर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा हैं।

    गुरबाज, जरदान व रहमत ने पाकिस्तान को ले डूबे

    अफगानिस्तान के दोनों ओपनर इब्राहिम जरदान व रहमानुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की आैकात बता दी। दोनों ने मिलकर गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, शादाब खान, उस्मान मीर व इफ्तिखार को जमाकर शुरू से धोया। अफरीदी के पहले ही ओवर में 10 रन बनाकर दोनों बल्लेबाजों ने अपना आक्रमक रूख गेंदबाजों को बता दिया। इसके बाद सभी गेंदाबाजों की जमकर धुनाई की गई। खासकर रऊफ को सबसे ज्यादा। 21.1 ओवर में अफगानिस्तान टीम का पहला विकेट 130 के स्कोर पर गिरा। गुरबाज ने आउट होने से पहले टीम को जीत के करीब ला दिया। गुरबाज ने अपने 65 रनों की पारी के दौरान 53 गेंदो का सामना कर 9 चौके व 1 छक्का लगाए। यह विकेट अफरीदी को मिला। फिर इब्राहिम व रहमत ने भी अच्छी साझेदारी कर पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। लेकिन हसन अली ने इब्राहिम का आउट कर टीम को मैच में वापसी कराया। इब्राहिम ने 113 गेंदों का सामना कर 10 चौके के मदद से 87 रन बनाए। अफगानिस्तान का दूसरा विकेट 33.3 ओवर में 190 के स्कोर पर गिरा। दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई।

    बाबर, शफीक, शादाब व इफ्तिखार की पारी बेकार गई

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहला विकेट 56 के स्कोर के गिरने के बाद ओपनर अब्दुल्लाह शफीक व कप्तान बाबर आजम ने पारी को संभालना चाहा। लेकिन शफीक 58 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के साझेदारी में 54 रन जोड़े। एक छोर पर कप्तान रन बनाते रहे। फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान 8 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बाबर भी 74 रनों की अच्छी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। इसके बाद शादाब व इफ्तिखार ने तेजी से रन बनाते हुए टीम काे सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। इफ्तिखार ने 27 गेंदो में 2 चौका व 4 छक्का के मदद से 40 रन बनाकर 50वें ओवर के पहली गेंद पर आउट हुए। पाकिस्कतान का छठा विकेट 279 के स्कोर पर गिरा। पांचवें विकेट के लिए शादाब व इफ्तिखार ने तेजी से 73 रन जोड़े। शादाब 40 रन बनाकर आखिरी गेंद में पवेलियन लौटे।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023 : पाकिस्तान से जीतने के लिए अफगानिस्तान को बनाने होंगे 283 रन
    Next Article रांची के किशोरगंज में अपराधियों ने सुबह-सुबह पंकज को मारी गोली । रिम्स में एडमिट

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.