
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान तरन्नुम उर्फ रानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति साहेब अंसारी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने गोली मार दी।
घटना के बाद आरोपी पिस्टल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद की है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
