Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हॉकी बूथ : झारखंड के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के गांव में जबरदस्त उत्साह | सुबह से ही वोट देने के लिए लंबी कतारें लगी
    Latest

    हॉकी बूथ : झारखंड के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के गांव में जबरदस्त उत्साह | सुबह से ही वोट देने के लिए लंबी कतारें लगी

    News Box BharatBy News Box BharatMay 13, 2024Updated:May 13, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सिमडेगा की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी के दादा ने सबसे पहले मतदान किया

    रांची। 10 राज्यों में चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो हई है। इस फेज में कई दिग्गज चुनावी मैदान में है। अखिलेश यादव, असुद्दीन ओवैसी, अधीर रंजन, गिरिराज की सीटों समेत 96 जगहों पर मतदान शुरू हो गया है। वहीं, झारखंड में भी पहले फेज की 4 सीटो के लिए मतदान डाले जा रहे हैं। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में महिलाओं व बुजुर्गों में गजब उत्साह दिख रहा है। खूंटी लोकसभा सिमडेगा जिला के करंगागुड़ी गांव में सुबह 5 बजे से ही लोग लाइन में वोट देने के लिए लग गए हैं। करंगागुड़ी गांव झारखंड के अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का गड़ माना जाता है। यहां से लगभग 6 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनित्व कर झारखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के दादा सह भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना में कार्य कर चुके पूर्व सैनिक जुवेल डुंगडुंग ने हॉकी बूथ करंगागुड़ी में सबसे पहले मतदान कर वोटरों का उत्साह बढ़ाया। इस बूथ को प्रशासन ने हॉकी बूथ नाम दिया है। यहां आ रहे वोटरों को हॉकी खिलाड़ी स्वागत कर रहे हैं। दोनों छोर पर कतारबद्ध खड़े होकर खिलाड़ी वोटरों को फूलों की बारिश कर रहे हैं।

    96 सीटों के लिए मतदान डाले जा रहे

    देश में आज यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर 17 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीट, बिहार की 40 में से पांच सीट, झारखंड की 14 में से चार सीट, मध्य प्रदेश की 29 में से 8 सीट, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसके अलावा ओडिशा की 21 में से 4 सीट, तेलंगाना की 17 की 17 सीट, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीट, पश्चिम बंगाल की 42 में से 8 सीट व जम्मू-कश्मीर की 5 में से 1 सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

    17.7 करोड़ मतदाता

    इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे। इस काम में 19 लाख मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं। कुल मतदाता में से 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 17.7 करोड़ मतदाताओं में से 12.49 लाख 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं। चुनाव पर निगरानी के लिए 364 ऑब्जर्वर और 4661 उड़नदस्ते हैं। इनके अलावा 4438 स्टेटिक सर्विलांस टीम भी चुनाव क्षेत्र में होंगी। दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित इन चुनाव क्षेत्रों में 1016 अंतर राज्यीय सीमा और 121अंतर राष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट है।

    loksabha chunav jharkhand loksabha election 2024
    Previous Articleसीनियर डिवीजन फुटबॉल में चुट्‌टू व जेएसएसपीएस का जीत के साथ आगाज | बड़ाम ने मेकॉन को रोका
    Next Article Lok Sabha Election Jharkhand 2024 : सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा सिंहभूम में 12.67% मतदान

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.