Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सीनियर डिवीजन फुटबॉल में चुट्‌टू व जेएसएसपीएस का जीत के साथ आगाज | बड़ाम ने मेकॉन को रोका
    Sport

    सीनियर डिवीजन फुटबॉल में चुट्‌टू व जेएसएसपीएस का जीत के साथ आगाज | बड़ाम ने मेकॉन को रोका

    News Box BharatBy News Box BharatMay 12, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सत्र 2024-25 सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का शानदार आगाज रविवार से होटवार के खेलगांव में हुआ। उद्घाटन मैच जेएसएसपीएस व प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी के बीच खेला गया। होम ग्राउंड में जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर एकतरफा मुकाबले में रुपुपीढ़ी को 3-0 से पराजित किया। हालांकि पहले हाफ के खेल में रुपुपीढ़ी के खिलाड़ियों ने अपनी ओर गोल होने नहीं दिया। लेकिन दूसरे हाफ में शानदार रणनीति बनाकर जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों ने हमला करना शुरू किया। 38वें मिनट में कृष्णा कुमार ने गोल कर टीम का खाता खोला। 55वें मिनट में उदित मुंडा व 67वें मिनट में सगन ने गोलकर टीम को बड़ी जीत दिला दी। वहीं, दूसरा मुकाबाला स्पोर्टिंग यूनियव व संत जॉन्स का गोल रहित पर समाप्त हुआ। मैच से पहले नामकुम जिप सदस्य रामअवतार केरकेट्‌टा, लाइफ केयर हॉस्पिटल के डॉ सामुएल लकड़ा ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, चेयरमैन नसीम अख्तर, संयुक्त सचिव लाल आरएन नाथ शहदेव, झारखंड रेफरी बोर्ड के मेंबर मो फरीद खान, राजेश अग्रवाल, संतोष उरांव, पूर्व सीएए सचिव मो हलीमउद्दीन सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

    मुन्ना के गोल से हारा कोकर

    सुबह में लीग का पहला मैच चैंपियन मेकॉन और फोर एस क्लब बड़ाम के बीच खेला गया। हालांकि पहले हाफ के खेल में मेकॉन को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकें। पहले हाफ गोल रहित पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ के खेल में बड़ाम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर मेकॉन के हर अटैक को नाकाम किया। अंत तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरा मुकाबला चुट्टू और बिरसा क्लब कोकर के बीच खेला गया। इस मैच में चुट्टू ने कोकर को 1-0 से हराया। 56वें मिनट में जूनियर मुन्ना ने गोल किया

    32 टीमों के बीच खेला जा रहा है मुकाबला

    ग्रुप-ए: मेकॉन, बिरसा क्लब कोकर, न्यू झारखंड नामकुम, फोर एस बड़ाम, राजा स्पोर्ट्स बरियातू, इरबा, चुट्‌टू, आदर्श स्पोर्ट्स.
    ग्रुप-बी: जेएसएसपीएस, स्पोर्टिंग यूनियन, ब्लैक टाइगर, रुपुपीढ़ी, जीएफसी गाड़ी होटवार, जेएसए, संत जॉन्स, कांके.
    ग्रुप-सी: एकांबा, अमर भारती, जय जवान, मोरहाबादी एक्सप्रेस, मोरहाबादी एफसी, सेरसा रांची, स्वर्णरेखा एफसी, हटिया ब्वॉयज.
    ग्रुप-डी: दुबलिया, आरएफए, बड़ा घाघरा, एफसी अरगोड़ा, 9 बुलेट कव्वाली, ब्रांबे, बहु बाजार, बांधगाड़ी एफसी.

    13 मई का मैच

    दुबलिया बनाम अरगोड़ा (2.30 बजे से, स्टेडियम ग्राउंड)

    बहु बाजार बनाम आरएफए रांची (3.45 बजे से, स्टेडियम ग्राउंड)

    एकांबा बनाम मोरहाबादी एक्सप्रेस (2.30 बजे से, प्रैक्टिस ग्राउंड)

    स्वर्णरेखा बनाम अमर भारती (3.45 बजे से, प्रैक्टिस ग्राउंड)

    Caa Caa Football League Ranchi 2024
    Previous Articleकल से रांची में फुटबॉल का सबसे बड़ा लीग शुरू होगा | 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला
    Next Article हॉकी बूथ : झारखंड के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के गांव में जबरदस्त उत्साह | सुबह से ही वोट देने के लिए लंबी कतारें लगी

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.