Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हेमंत सोरेन की वापसी : रथ यात्रा के दिन लेंगे सीएम पद की शपथ ! 2024 विधानसभा की है तैयारी
    Latest

    हेमंत सोरेन की वापसी : रथ यात्रा के दिन लेंगे सीएम पद की शपथ ! 2024 विधानसभा की है तैयारी

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 4, 2024Updated:July 4, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे

    – हेमंत सोरेन 7 जुलाई को CM पद की शपथ लेंगे

    रांची। चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन 7 जुलाई को CM पद की शपथ लेंगे. अब फिर से वह 7 जुलाई से CM पद संभालेंगे. ऐसी संभावना है कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई यानी रथ यात्रा के दिन राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 7 जुलाई को झारखंड के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वह अपने पूरे कैबिनेट के मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे. बुधवार को चंपई सोरेन ने सीएम पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया. राज्यपाल ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के लिए कहा है. इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

    गठबंधन के नेताओं ने हेमंत को सर्वसम्मति से नेता चुना

    बता दें कि बुधवार को झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के नेताओं ने उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना था. बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी शामिल हुए थे. उसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था.सात जुलाई के शपथ के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे. झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर हुआ था. तब से अब तक 12 सीएम हो चुके हैं. नई सरकार में झारखंड में 12 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में 10 मंत्री थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की ताकत घटकर 45 विधायकों तक रह गई. झामुमो के 27, कांग्रेस के 17 और राजद के एक विधायक हैं. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन को करीब पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था. उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में उन्हें जमानत दे दी. 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

    hemant soren
    Previous Article‘टाइगर’ तो आखिर ‘टाइगर’ ही होता है : चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देकर सबका दिल जीत लिया
    Next Article टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दिल्ली में जोरदार स्वागत | पीएम से मिलेंगे प्लेयर्स

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.