Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»‘टाइगर’ तो आखिर ‘टाइगर’ ही होता है : चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देकर सबका दिल जीत लिया
    Latest

    ‘टाइगर’ तो आखिर ‘टाइगर’ ही होता है : चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देकर सबका दिल जीत लिया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 3, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    इसी साल 2 फरवरी को सीएम बने थे, 3 जुलाई को इस्तीफा दे दिया

    रांची।  ‘टाइगर’ की पहचान बस यही है की वो ‘टाइगर’ है, जी हां हम बात कर रहे हैं झारखंड के राजनीति के ‘टाइगर’ की। ये ‘टाइगर’ चंपई सोरेन। चंपाई सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के ‘हनुमान’ माने जाते हैं। ये झामुमो के वर्तमान विधायकों में सोरेन परिवार के सबसे अधिक विश्वसनीय हैं। झारखंड आंदोलन में भी इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ये ‘टाइगर’ के नाम से भी जाने जाते हैं। आज यानी बुधवार 3 जुलाई 2024 को झारखंड के सीएम की पद से इस्तीफा दे दिया। बड़े दिल वाले चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देकर सबका दिल भी जीत लिया। सुबह से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सारी कयासो को चंपई सोरेन ने विराम लगा दिया। ईडी के द्वारा 31 जनवरी 2024 को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को अरेस्ट करने के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, आज 3 जुलाई 2024 को उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

    सीएम रहते बेहद सादगी के साथ काम किया

    झारखंड के सीएम रहते चंपई सोरेन ने कई बड़े फैसले लिए। वे झारखंड की राजनीति में एक जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं। सीएम रहते हुए भी उन्होंने बेहद सादगी व ईमानदारी के साथ अपना काम किया। चंपई सोरेन लगातार चार बार से सरायकेला से विधायक रहे हैं। हालांकि साल 2000 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद वो लगातार चुनाव में विजयी रहे। झारखंड सरकार में मंत्री भी बने। चंपई सोरेन सामान्य किसान परिवार से आते हैं। वो अपने माता पिता की सबसे बड़ी संतान हैं। कम उम्र में ही उनकी शादी हो गई, उनके तीन बेटे और 2 बेटियां हैं।

    झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका रही

    झारखंड आंदोलन में चंपई सोरेन की अहम भूमिका रही. चंपई सोरेन ने शिबू सोरेन के साथ अलग राज्य के आंदोलन में शामिल हुए। अपने लोगों के बीच वो झारखंड टाइगर के नाम से जाने जाते हैं। पहली बार वो सरायकेला सीट से निर्दलीय विधायक बने थे। इसके बाद वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। 2010 में अर्जुन मुंडा की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। 2019 में जब झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी तो हेमंत कैबिनेट में वो फिर से मंत्री बनाए गए। इसके साथ ही वो झामुमो के उपाध्यक्ष भी हैं। मैट्रिक पास चंपई सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1991 में सबसे पहले निर्दलीय चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 1995 में झामुमो के टिकट पर चुनाव जीता। वर्ष 1991 से लेकर 2019 के विधानसभा चुनाव तक इनकी केवल वर्ष 2000 में हार हुई थी।

    champai soren
    Previous Articleहमने अपना नेता हेमंत सोरेन को चुना | सीएम चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा
    Next Article हेमंत सोरेन की वापसी : रथ यात्रा के दिन लेंगे सीएम पद की शपथ ! 2024 विधानसभा की है तैयारी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.