Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»चमन अपना वतन अपना जमीनों आस्मां अपना… जहां से सबसे प्यारा है हमें हिंदुस्तान अपना
    News

    चमन अपना वतन अपना जमीनों आस्मां अपना… जहां से सबसे प्यारा है हमें हिंदुस्तान अपना

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 15, 2023Updated:August 15, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मोरहाबादी ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन सुबह 9.05 बजे तिरंगा फहराएंगे

    रांची में कौन, कहां और कब करेंगे झंडोत्तोलन, देखें पूरा कार्यक्रम

    रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश व झारखंड में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। खासकर झारखंड की राजधानी रांची शहर पूरी तरह से जश्न-ए-आजादी के रंग में है। शासन-प्रशासन भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। डीआईजी अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल की अगुवाई में फुल ड्रेस रिर्हसल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाले कार्यक्रमों को दुहराया गया। डीआईजी अनूप बिरथरे व उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने परेड की सलामी ली एवं सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    झारखंड की जनता को संबोधित करेंगे सीएम

    रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी ग्राउंड में मंगलवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सुबह 9.05 बजे झंडाेत्तोलन करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मोरहाबादी मैदान में इसके लिए विशेष पंडाल बनाया गया है। मुख्मंच के दोनों ओर अधिकारियों व विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाया गया है। वहीं, मुख्य मैदान के दोनों ओर भी पंडाल बनाया गया है। सीएम झंडोत्तोलन के बाद राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान झारखंड, केंद्र व यूपी पुलिस बल की ओर से परेड भी किया जाएगा।

    प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग

    स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

    समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैं

    सीआरपीएफ  – एक प्लाटून

    आईटीबीपी  – एक प्लाटून

    सीआईएसएफ  – एक प्लाटून

    एसएसबी  – एक प्लाटून

    उत्तर प्रदेश पुलिस – एक प्लाटून

    झारखण्ड जगुआर  – एक प्लाटून

    जैप-1  – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी

    जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी

    जैप-2 – एक प्लाटून

    रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून

    रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून

    होमगार्ड – एकप्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी

    एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स)

    एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (ब्वॉयज)

    ऐसा रहेगा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम

    मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9.5 बजे

    शाहिद चौक स्थित स्मारक में हेमंत सोरेन 9:40 बजे

    विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष 9.30 बजे

    कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर 10 बजे

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में 10.30 बजे

    जेएमएम कैंप कार्यालय गुरुजी शिबू सोरेन 11:30 बजे

    प्रोजेक्ट भवन में गृह सचिव अविनाश कुमार 11 बजे

    नेपाल हाउस में विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह 10 बजे

    रांची डीसी ऑफिस में 10:30 बजे

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन में 9 बजे

    झारखंड पुलिस एसोसिएशन में 9:30 बजे

    रांची एसपी आवास में सुबह 8 बजे

    आवास बोर्ड में 8.30 बजे

    बिजली बोर्ड मुख्यालय में 10.30 बजे

    डीएसपीएमयू में 9 बजे होगा झंडोत्तोलन

    रांची विश्वविद्यालय में 9.30 बजे 

    रांची सिविल कोर्ट में 8 बजे व जिला बार एसोसिएशन में 8:30 बजे

    ajay bkumar alamgir alam anup birthire bjp city sp ranchi Congress dgp jharkhand hemant soren jmm rajesh thakur ssp ranchi
    Previous Articleकातिलाना अंदाज में नजर आईं शर्लिन चोपड़ा | देखें तस्वीरों में उनकी बोल्डनेस झलक
    Next Article स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में नहाया बुर्ज खलीफा | नहीं दिखा पाकिस्तानी झंडा

    Explore More

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.