Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Lifestyle»राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नशा मुक्ति अभियान में भाग लिया
    Lifestyle

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नशा मुक्ति अभियान में भाग लिया

    News Box BharatBy News Box BharatJune 4, 2023Updated:June 4, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    आधुनिक समाज की सबसे ज्वलंत समस्याओं में से एक

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि नशाखोरी आधुनिक समाज की सबसे ज्वलंत समस्याओं में से एक है। कई मायनों में यह लाईलाज बीमारियों से भी अधिक खतरनाक है। नशीली दवाओं के सेवन से उनका जीवन तो बर्बाद होते ही हैं, उनके परिवार को भी बहुत पीड़ा का सामना करना पड़ता है। राज्यपाल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा “नशा मुक्ति अभियान” के अवसर लोगों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन एक गंभीर मुद्दा है जिसने हमारे समाज को बहुत लंबे समय तक त्रस्त रखा है। इससे अनगिनत लोगों की जान गई है, व्यक्तियों, परिवारों और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने “नशा मुक्ति अभियान” के आयोजन लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन व इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भी 5 सूत्री कार्यक्रम के तहत, जिसमें नशीले पदार्थों का उन्मूलन शामिल था, 93 दिनों तक लगातार 19000 किलोमीटर की ‘रथ यात्रा’ निकाली गई थी। राज्यपाल ने कहा कि विडम्बना है कि कुछ लोग जानकारी के अभाव में नशीली दवाओं के दुरुपयोग में संलिप्त हो जाते हैं। स्वार्थी लोगों द्वारा अपने गलत उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मासूमों को नशीली दवा दी जाती है, ऐसे कई उदाहरण भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान की सफलता अकेले सिर्फ एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए समाज के सभी सदस्यों को सामूहिक प्रयास व सहयोग करने की आवश्यकता है। हम सामूहिक रूप से प्रयास कर एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और नशामुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।

    Previous Articleझारखंड प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिले संजय लाल पासवान, जय शंकर पाठक व राकेश सिन्हा
    Next Article ओडिशा रेल दुर्घटना: झारखंड सरकार की टीम ने राज्य के घायल यात्रियों की ईलाज शुरू की, 61 यात्री हुए हैं घायल, 3 की मौत

    Explore More

    November 29, 20251 Min Read

    चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ का ख़तरा: श्रीलंका में 123 की मौत, भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    November 16, 20252 Mins Read

    झारखंड स्थापना दिवस: 25 वर्षों की पहचान, संघर्ष और नयी उम्मीदों का जश्न

    November 10, 20252 Mins Read

    प्रदूषण का कहर: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर, ज़हरीले धुएं से घुटा दम

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.