Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»खनन से ऑटोमोबाइल तक : CM हेमंत सोरेन ने स्पेन-स्वीडन में बिछाए निवेश के ‘गेमप्लान’
    Latest

    खनन से ऑटोमोबाइल तक : CM हेमंत सोरेन ने स्पेन-स्वीडन में बिछाए निवेश के ‘गेमप्लान’

    News Box BharatBy News Box BharatApril 28, 20252 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    कल झारखंड लौटेंगे सीएम हेमंत सोरेन

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन और स्वीडन की यात्रा पूरी कर ली है। 19 से 27 अप्रैल तक चले इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में खनन, ऑटोमोबाइल, खाद्य प्रसंस्करण और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विदेशी निवेश को आकर्षित करना था। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के निवेशकों के साथ एक दर्जन से अधिक बैठकें कीं, जिसमें झारखंड की संसाधन संपदा और व्यापार-अनुकूल नीतियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा इस दौरे में विधानसभा की महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव, खान निदेशक, उद्योग सचिव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल 29 अप्रैल को झारखंड लौट आएगा। सरकार का दावा है कि आने वाले महीनों में इस यात्रा के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

    टेस्ला समेत कई प्रस्तावों पर सहमति

    इस यात्रा का एक बड़ा परिणाम टेस्ला ग्रुप द्वारा राज्य में वाणिज्यिक और औद्योगिक बैटरी भंडारण उत्पादों की फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कटहल और टमाटर जैसे उत्पादों के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशी गईं। खेल के क्षेत्र में बार्सिलोना के आईसीडी स्पाइनल फुटबॉल क्लब के साथ फुटबॉल कोच प्रशिक्षण समझौते पर हस्ताक्षर का प्रस्ताव भी सामने आया। खनन क्षेत्र में डिजिटल पारदर्शिता के लिए ‘इंटीग्रेटेड माइंस एंड मिनरल्स मैनेजमेंट सिस्टम’ को हाइलाइट किया गया। साथ ही, ड्रिलिंग रिंग, बुलडोजर ड्रैगलाइन और मैग्नेटिक सेपरेटर जैसे उपकरणों के निर्माण में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।

    राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

    भाजपा ने इस यात्रा के परिणामों को सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि, जनता जानना चाहती है कि इस दौरे से राज्य को क्या लाभ मिलेगा। वहीं, सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने इसे ऐतिहासिक पहल बताया। जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, टेस्ला जैसी कंपनी का इरादा राज्य के विकास में योगदान देने का है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के विपरीत, यह कोई छुट्टी की यात्रा नहीं है।

    Denmark Jharkhand Cm Hemant Soren spain
    Previous Articleफ्लाईओवर विवाद : हेमंत सोरेन के पुतले दहन से भड़का आदिवासी आक्रोश
    Next Article कांग्रेस ने PM Modi को दिखाया ‘गायब’

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 21, 20263 Mins Read

    सरहुल पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने की पूजा, बोले—प्रकृति है तो जीवन है

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.