Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»फ्लाईओवर विवाद : हेमंत सोरेन के पुतले दहन से भड़का आदिवासी आक्रोश
    Latest

    फ्लाईओवर विवाद : हेमंत सोरेन के पुतले दहन से भड़का आदिवासी आक्रोश

    News Box BharatBy News Box BharatApril 27, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रांची के डोरंडा सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने के साथ ही आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। केंद्रीय सरना स्थल बचाओ संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी समेत कई जिलों में प्रदर्शन हुए, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतले जलाए गए। रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम से शुरू हुए ‘आक्रोश मार्च’ में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सर्जना चौक की ओर बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद भीड़ ने मुख्यमंत्री के विरोध में जोरदार नारे लगाए और उनके पुतले को आग के हवाले किया। संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सरना स्थल जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं रुका तो आंदोलन और विस्तार पाएगा। गौरतलब है कि यातायात सुविधा के लिए डोरंडा से सिरमटोली तक बन रहे इस फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में है, लेकिन धार्मिक आस्था और विकास के बीच यह टकराव राजनीतिक रूप लेता जा रहा है।

    पुलिस के साथ मामूली तनाव भी हुआ

    विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अल्बर्ट एक्का चौक व सिरमटोली निर्माण स्थल पर भारी सुरक्षा तैनात की थी। सिरमटोली में सिटी एसपी, डीएसपी, मजिस्ट्रेट और सुरक्षाबलों की मौजूदगी में निर्माण जारी रहा। दूसरी ओर, प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया, जहां पुलिस के साथ मामूली तनाव भी हुआ। इस प्रदर्शन में भाजपा नेता आरती कुजूर, गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस की गीताश्री उरांव और प्रेमशाही मुंडा सहित कई नेताओं ने भाग लिया। आदिवासी समुदाय का तर्क है कि फ्लाईओवर रैंप के कारण सरना स्थल के मुख्य द्वार तक पहुंच में रुकावट आएगी, खासकर सरहुल जैसे त्योहारों के दौरान जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Siramtoli Flyover
    Previous Articleरांची : कांटाटोली मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग | एक की मौत
    Next Article खनन से ऑटोमोबाइल तक : CM हेमंत सोरेन ने स्पेन-स्वीडन में बिछाए निवेश के ‘गेमप्लान’

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 21, 20263 Mins Read

    सरहुल पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने की पूजा, बोले—प्रकृति है तो जीवन है

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.