Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»रांची के स्मार्टसिटी में अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास | हॉस्पिटल यूएसए टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी
    Health

    रांची के स्मार्टसिटी में अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास | हॉस्पिटल यूएसए टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 7, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    इस्लाम नगर शहरी आवासीय परियोजना : 291 लाभुकों को चाबी सौंपी गई

    रांची। राज्य के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरंतर प्रयास हो रहा है। इसी क्रम में आज एक ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रहा है तो दूसरी तरफ लोगों के अपना आवास होने का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज (7 अक्टूबर 2024) रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 बिस्तर से ज्यादा क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखते हुए अपने संबोधन में ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, (शहरी) अंतर्गत इस्लाम नगर शहरी आवासीय परियोजना, रांची के लाभुकों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर उनके अपने आशियाना होने के सपने को साकार किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही यह हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएगा। यहां सस्ते दर पर इलाज की सुविधा होगी, जिसमें सभी तरह की बीमारियों का इलाज होगा। यह हॉस्पिटल अब तक बन जाना चाहिए था मगर ना जाने डबल इंजन की सरकार क्या कर रही थी।

    24 घंटे विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधा होगी

    मौके पर अपोलो ग्रुप की एक्सक्युटिव वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीता रेड्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल यूएसए टेक्नोलॉजी आधारित होगी, जिसमें 24 घंटे विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधा होगी। करीब 2.75 एकड़ में यह हॉस्पिटल होगा, जिसमें 300 से अधिक बेड होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह हॉस्पिटल कारगर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को मौका देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार, प्रशासक नगर निगम संदीप कुमार सिंह और अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की एक्सक्यूटिव वाइस चेयरमैन डॉ प्रीता रेड्डी प्रमुख रूप से मौजूद थीं।

    Apollo Multi Specialty Hospital Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleमॉब लिंचिंग व उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान मृत्यु के शिकार युवाओं के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 4-4 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया
    Next Article यौन शोषण के फर्जी FIR मामला : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर लगाए कई गंभीर आरोप

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.