Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»मॉब लिंचिंग व उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान मृत्यु के शिकार युवाओं के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 4-4 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया
    Latest

    मॉब लिंचिंग व उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान मृत्यु के शिकार युवाओं के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 4-4 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 7, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मॉब लिंचिंग की घटनाएं दु:खदायी और दर्दनाक

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ( 7 अक्टूबर 2024) झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में मॉब लिंचिंग के 28 पीड़ितों तथा झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के शिकार हुए 15 युवाओं के आश्रित/परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। वहीं, मॉब लिंचिंग की घटना में घायल एक व्यक्ति के आश्रित को 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत मॉब लिंचिंग की घटना में मृत स्व. मिथुन सिंह खेरवार की पुत्री सोनाक्षी कुमारी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, डीजी पुलिस मुख्यालय आरके मल्लिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करेगी

    मुख्यमंत्री ने सभागार में उपस्थित पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के भीतर विगत कुछ वर्षों में कई ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं जिसमें कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घटनाओं में हमसभी से जिनका साथ छूटा है, जो हमें छोड़ गए उन्हें तो वापस नही लाया जा सकता है, लेकिन आगे के जीवन में हमसभी लोग आश्रित परिवारों को कैसे मदद कर सके, किस प्रकार एक-दूसरे का सहयोग करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर करें यह बहुत महत्वपूर्ण है।

    हमारी सरकार संवेदनशील, जिम्मेवारियों का कर रही निर्वहन

    हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हमसभी लोग यहां उक्त घटनाओं में असमय काल के गाल समाए लोगों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एक संवेदनशील सरकार होने के नाते अपने जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा मॉब लिंचिंग में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आज यहां एकत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हमेशा ऐसे पीड़ित परिवारों के सुख-दु:ख को बंटता आया हूं।

    नौजवानों की मृत्यु मर्माहत और हैरान करने वाला

    राज्य सरकार द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही की नियुक्ति निकाली गई थी। राज्य के लाखों नौजवानों ने इस नियुक्ति प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए आवेदन दिया था। इस नौकरी की चाहत रखने वाले 15 नौजवान अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा के क्रम में दुर्भाग्यवाश असामयिक मृत्यु हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए काफी मर्माहत और हैरान करने वाली रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश में पहली बार देखने और सुनने को मिला है। पहले भी राज्य सरकार की ओर से कई बहाली प्रक्रियाएं हुई हैं लेकिन ऐसी घटना यदा-कदा ही देखने और सुनने को मिली है।

    उत्पाद सिपाही दक्षता परीक्षा में हुई मृत्यु की जांच आवश्यक

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया के दौरान हमारे 15 नौजवानों की मृत्यु की घटना को राज्य सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। हमारी सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस घटनाओं के विस्तृत जांच का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने राज्य में वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में पुलिस नियुक्तियां तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है उसे समय भी राज्य सरकार के लिए कैसी घटनाएं गंभीर चुनौती बनी रहेगी। यही कारण है कि केंद्र सरकार से हमारी सरकार ने डॉक्टर की एक बड़ी टीम को इस घटना की संपूर्ण जांच के लिए पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है।

    मॉब लिंचिंग की घटनाएं दु:खदायी और दर्दनाक

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में राज्य के भीतर विभिन्न मॉब लिंचिंग की घटनाओं में 28 लोगों की असमय मृत्यु हुई है यह घटना भी काफी दु:खदाई और दर्दनाक है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पीड़ित परिवारों के आश्रितों से कहा कि हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। आज आपसभी पीड़ित परिवार के लोगों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में राशि प्रदान की जा रही है, यह आपके प्रति राज्य सरकार का एक संवेदना मात्र है। आने वाले दिनों में आप पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार कई माध्यमों से आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास करेगी। आपको अपने पैरों पर खड़ा कर सके इस निमित्त सरकार की योजनाओं से आपको जोड़ा जाएगा। आपके बच्चों की पढ़ाई तथा आपके भविष्य की सुरक्षा की चिंता हमारी सरकार कर रही है। आने वाले समय में पूरा सरकारी महकमा आपको सहायता करेगा। मैं आज इस बात का आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार आपके लिए मजबूत और ठोस कदम उठाएगी। मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं और भविष्य में भी रहेगी।

    Previous Articleविधानसभा चुनाव की तैयारी : प्रत्याशी 40 लाख रुपए तक की राशि खर्च कर सकेंगे | मतदान केंद्र परिसर के 200 मीटर परिधि के बाहर रहेंगें उम्मीदवारों के इलेक्शन बूथ
    Next Article रांची के स्मार्टसिटी में अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास | हॉस्पिटल यूएसए टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.