Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»JSCA के AGM में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी USA से ZOOM के जरिए शामिल हुए
    Sport

    JSCA के AGM में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी USA से ZOOM के जरिए शामिल हुए

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 8, 2024Updated:September 8, 20243 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    सीनियर सेलेक्शन के लिए सुब्रतो व जूनियर के लिए सौरभ तिवारी चेयरमैन बने

    रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) रविवार ( 8 सितंबर 2024) को होटल “द वेव इंटरनेशनल” जमशेदपुर में संपन्न हुई। बैठक में कुल 446 सदस्य उपस्थित थे। बैठक में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी जूम के ज़रिए शामिल हुए। धोनी अभी usa में हैं। एजीएम की कार्यवाही सुचारू रूप से चली और सभी एजेंडों पर चर्चा की गई और बिना किसी समस्या के पारित किया गया। एजीएम के दौरान कई बड़े फैसले लिए गए और उन्हें मंजूरी भी दी गई। पिछले एजीएम में 28 नए सदस्यों के के चयन प्रक्रिया को कमेटी ने सही पाया और इसे पास कर दिया गया। हालांकि कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया लेकिन इस एजेंडा को सर्वसम्मति से पास करा लिया गया। इसके अलावा नई चयन समिति का गठन किया गया। समिति ने यह निर्णय लिया की हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवा खिलाड़ी शामिल होंगे, जो चयन प्रक्रिया में नए दृष्टिकोण लाएंगे। सीनियर सेलेक्शन के लिए सुब्रतो दास, जूनियर के लिए सौरभ तिवारी व वुमेंस सेलेक्शन कमेटी के लिए मिलन दत्ता को चेयरमैन बनाया गया।

    2 लाख रुपए का किट प्रदान करेगा बैंक

    बीसीसीआई टूर्नामेंट में सभी आयु वर्ग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों और गेंदबाजों को वार्षिक आम बैठक में सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों को जेएससीए ने 50-50 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही जेएससीए के दोनों बैंकरों इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने सभी आयु वर्ग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों और गेंदबाजों को क्रिकेट गियर प्रदान करने के लिए 2-2 लाख रुपये प्रायोजित करने पर सहमति व्यक्त की है।

    इन योजना को मिली मंजूरी

    पेंशन योजना की शुरूआत: सदन ने उन खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी पेंशन योजना को अपनाया है जो 2003-04 से पहले जो मैच खेले हैं.

    उन्नत पुनर्वास केंद्र की स्थापना: राज्य के खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाले उपचार और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए एक उन्नत पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा।

    जिलों में बुनियादी ढांचे का विकास: सदन ने क्रिकेट सुविधाओं को बढ़ाने और जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों के विकास को समर्थन देने के लिए जिलों में बुनियादी ढांचे के विकास को मंजूरी दी।

    ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

    रणजी ट्रॉफी

    बेस्ट बैट्समैन : विराट सिंह, बेस्ट बॉलर : अनुकूल रॉय

    मेंस अंडर-23

    बेस्ट बैट्समैन : शिखर मोहन, बेस्ट बॉलर : मनीषी

    मेंस अंडर-19

    बेस्ट बैट्समैन : वत्सल तिवारी, बेस्ट बॉलर : अभिषेक यादव

    मेंस अंडर-16

    बेस्ट बैट्समैन : चैत्नय मीर, बेस्ट बॉलर : इशान ओम

    वुमेंस सीनियर

    बेस्ट बैट्समैन : रश्मि गुड़िया, बेस्ट बॉलर : देव्यानी प्रसाद

    वुमेंस अंडर-23

    बेस्ट बैट्समैन : प्रियंका लुथरा, बेस्ट बॉलर : नेहा कुमारी साव

    वुमेंस अंडर-19

    बेस्ट बैट्समैन : प्रगति कुमारी, बेस्ट बॉलर : पलविका राथौड़

    वुमेंस अंडर-15

    बेस्ट बैट्समैन : पलक कुमारी, बेस्ट बॉलर : दिव्या राय

    इन्हें मिली बड़ी जिम्मेवारी

    Senior Selection Committee

    Subroto Das (Chairman)
    Anwar Mustafa
    Binod Khullar
    Subroto Ghosh
    Brajesh Roy

    Junior Selection committee

    Saurabh Tiwary (Chairman)
    Shahbaz Nadeem
    Satish Singh
    Vikash Kumar
    Rajesh Jha

    Women’s Selection Committee

    Milan Dutta (Chairman)
    J K Sinha
    Nishikanta Mohanty
    Charanjeet Kaur
    Manoj Kumar

    Agm dhoni jsca Msd
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने गुवा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि : 201 करोड़ 83 लाख 6 हजारर 547 रुपए की लागत से 96 योजनाओं का किया उद्घाटन
    Next Article पटना में बीजेपी नेता श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या

    Explore More

    March 6, 20262 Mins Read

    T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया | संजू सैमसन की तूफानी पारी से फाइनल में एंट्री

    March 5, 20262 Mins Read

    क्रिकेट के भगवान के घर शहनाई: Arjun Tendulkar ने रचाई शादी

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.