Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»पूर्व IPS अधिकारी धोखाधड़ी के शिकार, 8.10 करोड़ गंवाने के बाद आत्महत्या की कोशिश
    Crime

    पूर्व IPS अधिकारी धोखाधड़ी के शिकार, 8.10 करोड़ गंवाने के बाद आत्महत्या की कोशिश

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 23, 20252 Mins Read
    criem news, onlie frude
    Buy Ad Space
    साइबर ठगी का शिकार पूर्व आईपीएस अधिकारी, 12 पन्नों का सुसाइड नोट

    पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे और रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल ने सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को पटियाला स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय पारस अस्पताल (Park Hospital) में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

    12 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

    पुलिस को घटनास्थल से 12 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अमर सिंह चहल ने दावा किया है कि वह एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए थे। नोट के मुताबिक, उन्होंने ऑनलाइन निवेश के नाम पर करीब 8.10 करोड़ रुपये गंवा दिए, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए थे।

    व्हाट्सएप-टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ठगी

    सुसाइड नोट में चहल ने बताया कि उन्हें ‘F-777 DBS Wealth Equity Research Group’ नाम के एक व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया था। ग्रुप के जरिए शेयर मार्केट और निवेश में भारी मुनाफे का लालच दिया गया।
    धोखेबाजों ने अलग-अलग किस्तों में रकम जमा करवाई और बाद में “सर्विस टैक्स” के नाम पर भी करोड़ों रुपये वसूले।

    गनर की सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

    पूर्व आईजी ने आत्महत्या के प्रयास में अपने गनर की सर्विस राइफल का इस्तेमाल किया। हालांकि, सुसाइड नोट में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि इस घटना में उनके गनर की कोई भी गलती नहीं है और उसे इसके लिए जिम्मेदार न ठहराया जाए।

    पहले भी विवादों में रहा नाम

    गौरतलब है कि अमर सिंह चहल का नाम 2015 के बहुचर्चित बेहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड में भी बतौर आरोपी सामने आ चुका है। इस मामले की जांच अभी भी चल रही है और इसे लेकर वह पहले से कानूनी दबाव में थे।

    पुलिस और साइबर सेल की जांच तेज

    घटना की सूचना मिलते ही पटियाला पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में जिन बैंक खातों, व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स का जिक्र किया गया है, उनकी गहन जांच की जा रही है।

    एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता अमर सिंह चहल की जान बचाना है। उनकी हालत में सुधार होने के बाद पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

    cyber fraud case former ips
    Previous Articleअरावली पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला।विकास बनाम पर्यावरण की नई बहस
    Next Article अमेरिका–वेनेजुएला तनाव चरम पर: क्रिस्टी नोएम का खुला हमला, बोले- मादुरो को जाना होगा

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.