Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवा उरांव का निधन
    Latest

    पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवा उरांव का निधन

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 20, 2024Updated:March 20, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    – पुलिस टीम के कोच आरिफ इमाम ने बुधवा की प्रतिभा पहचानी थी

    – शुरू में हॉकी खेला करते थे

    – 2004 में जेएमएम के टिकट पर चुनाव भी लड़े

    – सूबेदार रहते हुए वीआरएस ले लिए थे

    रांची। झारखंड खेल जगत से एक बुरी खबर है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवा उरांव का मंगलवार को मध्य रात्री लगभग 12 बजे जमशेदपुर में निधन हो गया। वे झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव रह चुके हैं। उसने वर्ष 1986 के एशियन गेम्स के 800 मीटर दौड़ में तकनीकी गलती के कारण स्वर्ण पदक से चूक गए थे। 1989 के कनाडा वर्ल्ड पुलिस में उन्होंने स्वर्ण तथा रजत पदक जीता था। ढाका में आयोजित वर्ष 1987 में उन्होंने साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। उनके पांच बेटे तथा एक बेटी है। रांची इटकी स्थित उनके पैतृक गांव में आज ही अंतिम संस्कार होगा। बुधवा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। बुधवा उरांव ने झारखंड पुलिस से सूबेदार के पद पर रहते हुए वीआरएस लिया था। इसके बाद मांडर से जेएमएम पार्टी के टिकट पर 2004 में चुनाव लड़ा था। हालांकि वे राजनीति में कुछ खास नहीं कर सके थे। बुधवा उरांव शुरुआत में हॉकी खेला करते थे। इनकी प्रतिभा को पुलिस टीम के कोच रहे आरिफ इमाम ने पहचाना। बुधवा काफी तेज दाड़ते थे। फिर आरिफ इमाम ने ही बुधवा को एथलेटिक्स में लेकर आए। मौका मिलते ही बुधवा ने फिर अपना जौहर दिखाना शुरू किया। बुधवा पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर ज्वाइन किए थे। बुधवा उरांव बड़े खिलाड़ी के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे।

    Athletic jharkhand
    Previous Articleबड़ी खबर : जेएमएम की पूर्व विधायक सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हुईं
    Next Article हेमन्त जी के लिए स्वर्गीय दुर्गा दा | सिर्फ बड़े भाई नहीं बल्कि पिता तुल्य अभिभावक के रूप में रहे

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20262 Mins Read

    T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया | संजू सैमसन की तूफानी पारी से फाइनल में एंट्री

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.