Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ED आज ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से करेगी पूछताछ | मंत्री 11 बजे क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे
    Latest

    ED आज ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से करेगी पूछताछ | मंत्री 11 बजे क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatMay 14, 2024Updated:May 14, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से 14 मई 2024 यानी मंगलवार को ईडी पूछताछ करेगी। ईडी ने मंत्री को समन भेजकर मंगलवार को 11 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है। बता दें कि मंत्री के सरकारी पीएस संजीव लाल, लाल के नौकर जहांगिर आलम व अन्य के ठिकानों पर 6 मई 2024 को ईडी ने रेड मारी थी। रेड के दौरान लाल के नौकर के यहां से करोड़ों रूपए बरामद किए गए थे। साथ ही संजीव के घर से भी लाखों रुपए ईडी के हाथ लगे थे। संजीव के नौकर जहांगीर के घर से करीब 35 करोड़ रुपए कैश व ज्वेलरी बरामद हुए थे। जिसके बाद 6 मई को ही ईडी ने देर रात संजीव लाल व उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया था। अभी दोनों ईडी के रिमांड पर हैं। संजीव लाल व जगांगीर ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। अब इसी को लेकर ईडी मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ करेगी। मंत्रीको पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है। 70 वर्षीय कांग्रेस नेता आलमगीर आलम झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री हैं और राज्य विधानसभा में पाकुड़ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह छापेमारी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में थी, जिन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। यह विभाग में कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

    alamgir alam ED
    Previous ArticleLok Sabha Election 2024 : झारखंड में 65.31 % मतदान हुआ
    Next Article हम कानून को मानने वाले हैं, इसलिए ED के बुलावे पर आए हैं : आलमगीर आलम

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.