Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»ED ने मंत्री आलमगीर आलम को PMLA कोर्ट में किया पेशा | कोर्ट ने 5 दिनों का रिमांड और दिया
    Crime

    ED ने मंत्री आलमगीर आलम को PMLA कोर्ट में किया पेशा | कोर्ट ने 5 दिनों का रिमांड और दिया

    News Box BharatBy News Box BharatMay 22, 2024Updated:May 22, 20244 Mins Read
    Oplus_131072
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) को ईडी ने बुधवार को दिन के 12 बजे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। Ed ने कोर्ट से 8 दिनों का रिमांड को लेकर प्रेयर किया, जहां कोर्ट ने ईडी को 5 दिनों का और रिमांड मंत्री आलमगीर आलम को लेकर दिया। मंत्री के कोर्ट में आने से पहले सुरक्षा चाक चौबंद थे। बता दें कि मंत्री की छह दिनों की रिमांड बुधवार को खत्म हुई। इसी के बाद ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले ईडी ने गिरफ्तार मंत्री से छह दिनों की रिमांड में ग्रामीण विकास विभाग में मची पैसों की लूट व कमीशन की जानकारी ली। इतना ही नहीं मंगलवार को ईडी ने कोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे ग्रामीण विकास विभाग में कोडवर्ड के जरिए भ्रष्टाचार किया जा रहा था। ईडी ने कोर्ट में यह भी बताया है कि जेल में बंद मंत्री के पीए संजीव लाल के नौकर जहांगीर के यहां से बरामद पैसे (करोड़ों) मंत्री आलमगीर आलम के हैं। ईडी ने जो खुलासे किए उसने इस विभाग की भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और घोटालों की पोल खोल कर रखी दी है। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री को पैसे देने के लिए कोड का इस्तेमाल किया जाता था।     

    15 मई को मंत्री को ईडी ने गिरफ्तार किया था

    बता दें कि ईडी ने 6 मई 2024 को संजीव लाल व उनके नौकर जहांगीर आलम के घर पर रेड मारी थी। रेड के दौरान जहांगीर के फ्लैट से करोड़ों रुपए कैश बरामद किए गए थे। साथ ही कई सरकारी दस्तावेज भी मिले थे। वहीं, संजीव के घर से भी लाखों रुपए कैश व सरकारी दस्तावेज मिले थे। 6 मई की रात को संजीव लाल व उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। ईडी के द्वारा पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम का नाम सामने आया। फिर ईडी ने मंत्री को समन भेजा। पहले समन पर ही मंत्री ने ईडी कार्यालय आया। जहां 15 मई को उन्हें ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

    डायरी में कोड M व H का इस्तेमाल

    ग्रामीण विकास विभाग में ठेकों में रिश्वतखोरी को लेकर ईडी ने मंगलवार को कोर्ट में सौंपे दस्तावेज में बताया है कि मंत्री आलमगीर आलम के लिए रिश्वत की रकम की गणना के लिए किताब में कोड एम और एच का इस्तेमाल किया गया था। एम का मतलब मिनिस्टर और एच का मतलब ऑनरेबल मिनिस्टर था। ईडी ने कोर्ट में एक डायरी भी दाखिल की है, जो जहांगीर आलम के घर से बरामद हुई थी। डायरी में मंत्री के लिए एम लिखा है तो कई जगह एच के लिए कोड एच लिखा हुआ है। साथ ही एस का भी जिक्र है। ईडी ने सैंपल के तौर पर एक पेज कोर्ट को दिया है, प्रत्येक डिवीजन में किस कंपनी को ठेका दिया गया, इस कंपनी ने कितना भुगतान किया, साथ ही भुगतान का कितना हिस्सा मंत्री को मिला, इसका विवरण इस पृष्ठ पर उपलब्ध है। यहां एम कोड के साथ 123 लाख रुपए का जिक्र हैं, कुल कलेक्शन करीब 223.77 लाख रुपए रहा है.

    मनीष व उमेश कौन

    डायरी में हिसाब-किताब में M, H, S के अलावा मनीष और उमेश नाम के शख्स का भी जिक्र है। एक पन्ने में मनीष को 4.22 करोड़ और उमेश को 5.95 करोड़ रुपए देने का जिक्र है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि डायरी में जिन मनीष और उमेश नाम के लोगों का जिक्र है, वह कौन है।

    जहांगीर के यहां मिले पैसे मंत्री के

    ईडी ने मंगलवार को कोर्ट में यह भी दावा किया है कि मंत्री के लिए ग्रामीण विकास विभाग में जुटाए गए सारे पैसे और खुद से जुड़े दस्तावेज संजीव लाल के जरिए जहांगीर के फ्लैट में रखते थे। जहांगीर के घर से बरामद पूरे 32.20 करोड़ रुपए आलमगीर आलम के हैं, वहीं, ईडी ने कोर्ट को बताया है कि सरकारी दस्तावेज, हिसाब-किताब की डायरी समेत वहां जो भी चीजें मिलीं, उन्हें आलमगीर आलम के निर्देश पर संजीव लाल ने वहां रखा था।

    ED Minister Alamgir Alam Pmla Court
    Previous Articleग्रामीण विकास मंत्री का रिमांड आज हो रहा खत्म | कोर्ट से ईडी फिर मांगेगी रिमांड | विभाग में पैसाें के लिए कोडवर्ड का खेल जानें
    Next Article ED ने भेजा समन : 24 मई को ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन को पूछताछ के लिए ईडी ने ऑफिस बुलाया

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.