Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»शीतलहर व ठंड : 13 जनवरी तक बंद रहेंगे झारखंड के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल
    Education

    शीतलहर व ठंड : 13 जनवरी तक बंद रहेंगे झारखंड के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 4, 2025Updated:January 4, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। कड़ाके की ठंड के कराण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं । झारखंड में पड़ रहे शीतलहर व ठंड को ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार ने 7 जनवरी से 13 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 7.1.2025 से 13.1.2025 तक के लिए वर्ग केजी से वर्ग 8 तक की कक्षायें बंद रहेगी। सरकार के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल के आदेश में स्पष्ट किया है कि छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतरकर्मी तय समय पर स्कूल में उपस्थित रहते हुए स्कूली कार्यों का निष्पादन करेंगे। क्लास-9 से क्लास 12 तक की कक्षायें एवं सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे। बता दें कि उत्तर-पूर्व से चल रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। ज्यादातर जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। रांची का न्यूनतम पारा 8 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने एहतियातन कदम उठाया है। इससे पहले रांची जिला प्रशासन ने 6 जनवरी और 7 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर किया। रांची के उपायुक्त ने स्कूल में 2 दिनों की छुट्‌टी को लेकर आदेश जारी किया। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि दो दिनों तक छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतरकर्मी तय समय पर स्कूल में उपस्थित रहते हुए स्कूली कार्यों का निष्पादन करेंगे। लेकिन अब स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।

    Cold wave in Jharkhand School Closed
    Previous Articleकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- इरफान अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को झारखंड में मजबूत करने का काम किया
    Next Article 68TH NATIONAL SCHOOL GAMES : जम्मू कश्मीर की एथलीट हुई बेहोश | अस्पताल में एडमिट | कोच ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.