Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»68TH NATIONAL SCHOOL GAMES : जम्मू कश्मीर की एथलीट हुई बेहोश | अस्पताल में एडमिट | कोच ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Latest

    68TH NATIONAL SCHOOL GAMES : जम्मू कश्मीर की एथलीट हुई बेहोश | अस्पताल में एडमिट | कोच ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 5, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

     रांची। रविवार 5 जनवरी से रांची में 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें भाग लेने देश के कई राज्यों से खिलाड़ी आए हैं। जम्मू कश्मीर से आई एक एथलीट बेहोश हो गई, जिसे इलाज के सदर अस्पताल लाया गया। खिलाड़ी नीतू ठाकुर को इस प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ के इवेंट में हिस्सा लेना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जम्मू कश्मीर से आई 42 सदस्यीय टीम की हिस्सा बनकर रांची आई नीतू ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया जा रहा है। चिकित्सक डॉ. अरुणोदय कुमार के अनुसार राहत की बात यह है कि पूरी तरह बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाई गई। जम्मू कश्मीर की एथलीट के सभी वाइटल ऑर्गन की रिपोर्ट नॉर्मल है और उसने आंखें भी खोली है। उन्होंने बताया कि संभवत रात में जागने, खाना नहीं खाने या टेंशन एंजाइटी की वजह से एथलीट की तबीयत बिगड़ी है।

    कोच ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

    बेहोशी की हालत में जम्मू कश्मीर की खिलाड़ी नीतू ठाकुर के साथ अस्पताल पहुंचीं उनकी कोच रीमा छेत्री ने बताया कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता पूरी तरह कुव्यवस्थित है। उनके खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल से काफी दूर ठहराया गया है और खाने-पीने की व्यवस्था मोरहाबादी में किया गया है। JCRT रातू से खाने के लिए कई किलोमीटर दूर मोरहाबादी आना होगा। जहां पर खिलाड़ियों को ठहराया गया है, वहां वॉशरूम तक की सही व्यवस्था नहीं है। नीतू की कोच का आरोप है कि उसके खिलाड़ी के बीमार होने के बाद सदर अस्पताल पहुंचने में करीब पौने चार घंटे लग गए। कोच रीमा छेत्री ने कहा कि जहां उनके खिलाड़ियों को ठहराया गया था वहां की वार्डन ने खिलाड़ी के बेहोश होने पर दो टूक कह दिया यहां इलाज का कोई अर्रेंजमेंट नहीं है।

    इन खेलों का होगा आयोजन

    68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2024-25 के अंतर्गत एथलेटिक्स, टेनिस, साइकलिंग और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रांची में होगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का थीम सॉन्ग “खेलेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया” को शुक्रवार को लॉन्च किया गया था। इस टूर्नामेंट में 35 टीमें भाग ले रही हैं।

    68th School National Games ranchi
    Previous Articleशीतलहर व ठंड : 13 जनवरी तक बंद रहेंगे झारखंड के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल
    Next Article 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर विशेषज्ञ और आम जनता दे सकेंगे अपने सुझाव : सर्वश्रेष्ठ 3 सुझाव देने वालों को किया जाएगा सम्मानित

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.