Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»धनबाद रेलवे स्टेशन होगा चकाचक | 6 अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना का होगा शिलान्यास
    News

    धनबाद रेलवे स्टेशन होगा चकाचक | 6 अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना का होगा शिलान्यास

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 1, 2023Updated:September 13, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    चंद्रप्रकाश, जयमंगल, मथुरा व ढुल्लू महतो करेंगे उद्घाटन


    रांची। झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। अब यह स्टेशन पूरी तरह से चकाचक हो जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित स्टेशन पर 6 अगस्त को एक साथ पुनर्विकास की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। धनबाद के साथ-साथ पूरे देश में शिलान्यास के कार्यक्रम होंगे। धनबाद रेल मंडल में प्रथम चरण में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15 स्टेशनों का चयन किया गया है। सभी 15 स्टेशनों पर विकास कार्य के लिए टेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया है। 6 अगस्त को सभी स्टेशनों पर स्थानीय सांसद की मौजूदगी में शिलान्यास किया जाएगा।

    स्टेशन को अंदर व बाहर से खूबसूरत बनाया जाएगा

    2024 से पूर्व हर चयनित स्टेशन को अंदर और बाहर से खूबसूरत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष संसद में पेश बजट में भी अमृत भारत स्टेशन योजना के लिए राशि का प्रावधान करने की घोषणा हुई थी। स्टेशनवार विकास कार्यों की योजना बना कर इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। टेंडर फाइनल होने के बाद काम चल रहा है। इसी बीच सभी स्टेशनों पर शिलान्यास के कार्यक्रम करने की घोषणा हुई। चयनित स्टेशनों के मुख्य बिल्डिंग से लेकर प्लेटफॉर्म, ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया के रंग-रोगन से लेकर अन्य यात्री सुविधाओं का विकास करने की योजना है।

    इन स्टेशनों पर होगा विकास कार्य

    धनबाद डिवीजन में कतरास और गोमो के अलावा गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, कोडरमा, पारसनाथ, लातेहार, पहाड़पुर, हजारीबाग रोड, चोपन, रेणुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा टाउन, बरकाकाना और चंद्रपुरा पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य करना है। चंद्रपुरा, गोमो, कतरास और पारसनाथ में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित रहेंगे। चंद्रपुरा में विधायक कुमार luजयमंगल उर्फ अनूप सिंह, गोमो में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, कतरास में बाघमारा विधायक ढुलू महतो के अलावा अन्य स्टेशनों पर वहां के सांसद व विधायक उपस्थित रहेंगे।

    क्या है भारत अमृत स्टेशन योजना

    इसके तहत स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। इसमें स्टेशन पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध करना है।

    chander parkash choudary dhanbad railway station dhullu mahto drm kumar jaymangal mathura mahto
    Previous Articleसीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग: सेरसा, जेएसएसपीएस, बहु बाजार व गाड़ी होटवार जीते
    Next Article कांग्रेस ने सीएम हेमंत सोरेन से कहा- जल्द अल्पसंख्यक आयोग व वक्फ बोर्ड का गठन कर दें

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.