Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»दल बदल मामला : जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम की सदस्यता गई
    Latest

    दल बदल मामला : जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम की सदस्यता गई

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 25, 20243 Mins Read
    Oplus_0
    Buy Ad Space

    रांची। दल बदल मामले में जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम की सदस्यता चली गई है। आज यानी गुरुवार को स्पीकर ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अपना फ़ैसला सुनाते हुए दोनों विधायकों की सदस्यता खारिज कर दी। जेपी पटेल बीजेपी के टिकट पर मांडू से विधायक बने लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वहीं, लोबिन हेम्ब्रम झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर बोरियो से विधायक बने और लोकसभा चुनाव में राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। दोनों चुनाव भी हार गए थे।

    बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था

    बता दें कि बुधवार को मामले में स्पीकर न्यायाधिकरण ने सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को लगातार दूसरे दिन न्यायाधिकरण में सुनवाई हुई थी, जिसमें दोनो पक्षों की ओर से बहस चली थी, जिसके बाद न्यायाधिकरण ने लिखित बहस की कॉपी 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक पेश किए जाने का आदेश देते हुए सुनवाई पूरी होने की बात कही थी। पहले जेपी पटेल के मामले में सुनवाई हुई थी। कोर्ट के समक्ष बीजेपी की ओर से अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने प्रतिवादी की दलील को खारिज करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस में शामिल होकर हजारीबाग क्षेत्र से जेपी पटेल ने लोकसभा चुनाव लड़ा वह सार्वजनिक है और चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में है। ऐसे में साक्ष्य मांगे जाना और उसके बाद जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग न्यायाधिकरण से किया जाना, यह कोर्ट का समय जानबूझकर बर्बाद करने जैसा है। यह मामला पूरी तरह से विधानसभा के 10वीं अनुसूची के तहत दल बदल के दायरे में आता है।

    लोबिन ने पार्टी के नोटिस का जवाब नहीं दिया था

    लोबिन हेम्ब्रम पर लगे दल-बदल के आरोप मामले में स्पीकर न्यायाधिकरण ने सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। स्पीकर न्यायाधिकरण में हुई सुनवाई के दौरान लोबिन हेम्ब्रम की ओर से अधिवक्ता अनुज कुमार ने पक्ष रखते हुए कहा था कि जिस तरह से आरोप लगाए गए हैं, वह कहीं ना कहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संविधान के खिलाफ है। उन्होंने पार्टी संविधान की धारा 19(7) का हवाला देते हुए कहा था कि अध्यक्ष के द्वारा की गई निष्कासन पर पार्टी की बैठक में 4 महीने के अंदर मंजूरी प्रदान किया जाना आवश्यक है। यह मामला दल-बदल का नहीं बल्कि पार्टी का अंदरूनी मामला है। जेएमएम की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अंकितेश कुमार झा ने कहा था कि लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा था, लेकिन उनके द्वारा जवाब नहीं दिया गया था। उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर लोकसभा चुनाव लड़ने का काम किया था,ऐसे में लोबिन हेम्ब्रम की सदस्यता खत्म किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई होने के बाद न्यायाधिकरण ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    jharkhand vidhansabha Jp Patel Lobin hembrom Rabindra Nath Mahato speaker jharkhand
    Previous Articleदल बदल मामला : जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम की जा सकती है सदस्यता, आज 4 बजे आएगा फैसला
    Next Article मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन | लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम चेक किया

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.