Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»चौथा टेस्ट मैच : कल भारत व इंग्लैंड की क्रिकेट टीम रांची पहुंच जाएगी | जेएससीए की तैयारी अंतिम चरण पर
    Sport

    चौथा टेस्ट मैच : कल भारत व इंग्लैंड की क्रिकेट टीम रांची पहुंच जाएगी | जेएससीए की तैयारी अंतिम चरण पर

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 19, 2024Updated:February 19, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    मंगलवार को दोपहर के बाद दोनों टीमें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगी

    रांची। कल से 8 दिनों तक झारखंड की धरती में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। 23-27 फरवरी के बीच झारखंड की राजधानी रांची में भारत व इंग्लैड के क्रिकेटर टेस्ट मैच में अपना जलवा दिखाने के मंगलवार को रांची पहुंच जाएंगे। दोनों टीमें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में दोपहर के बाद आएगी। एयरपोर्ट से खिलाड़ी अलग-अलग बस में सवार होकर भारी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो जाएंगे। 21 व 22 को दोनों टीमें जेएससीए में नेट प्रैक्टिस भी करेगी। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेलेगी। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 मुकाबला आगे है। चौथा टेस्ट मैच रांची में 23-27 फरवरी को जेएससीए में खेला जाएगा। 28 फरवरी को दोनों टीमें रांची से धर्मशाला के लिए रवाना हो जाएगी। आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में 7-11 मार्च को खेला जाना है। वहीं, स्टेडियम की ओर आने-जाने वाले सड़क को रंग रोगन कर खूबसूरत बनाया जा रहा है।

    एक व्यक्ति को मिलेगा 6 टिकट

    रांची में खेले जाने वाले मैच को लेकर जेएससीए प्रशासन ने टिकट के दर जारी कर दिए हैं। इस टेस्ट मैच का सबसे सस्ता टिकट 400 रुपए का होगा। वहीं, सबसे महंगा टिकट 2000 रुपए का होगा। यानि 400 रुपए खर्च कर आप एक दिन का मैच देख सकेंगे। यानि 5 दिनों का मैच देखने के लिए कम से कम आपको 2 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 20 से 27 तक काउंटर से टिकट मिलेंगे। एक व्यक्ति 6 टिकट काउंटर से ले सकता है। सुबह 9.30 से दिन के एक बजे तक व 2 बजे से 4.30 बजे तक काउंटर से क्रिकेटप्रेमी टिकट ले सकेंगे।

    टिकट के दर इस प्रकार है

    विंग-ए लोअर टियर: 400 रु. (प्रति दिन), विंग-बी लोअर टियर 500 रु. (प्रति दिन), विंग-सी लोअर टियर 400 रु. (प्रति दिन), विंग-डी लोअर टियर 500 रु. (प्रति दिन)। प्रिमियम टैरेस 700 रु. (प्रति दिन), प्रेसिडेंट इन्क्लोजर 2000 रु. (प्रति दिन), हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 1500 रु. (प्रति दिन) व कॉरपोरेट बॉक्स 1200 रु. (प्रति दिन)।

    आखिरी टेस्ट मैच 2019 में खेला गया था

    आपको बता दें कि जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी टेस्ट मैच भारत व साउथ अफ्रीका के बीच 19-22 अक्टूबर 2019 को खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी व 202 रन से मुकाबला जीता था। यहां पहला टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया-इंडिया के बीच 16-20 मार्च 2017 को खेला गया था, यह मैच ड्रा रहा था। इस स्टेडियम में 6 वनडे मुकाबले अबतक खेले जा चुके हैं। वहीं, 4 टी-20 मैच भी खेले गए हैं। वनडे में आखिरी मुकाबला अक्टूबर 2022 में खेला गया था। वहीं, आखिरी मैच टी-20 में भारत व न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी 2023 को खेला गया था। न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला जीती थी।

    bcci dhoni ecb rohit sharma
    Previous Articleझारखंड महागठबंधन की पॉलिटिक्स दिल्ली शिफ्ट !आज सीट शेयरिंग फार्मूला पर लगेगी मुहर
    Next Article आज से रांची क्रिकेटमय हो जाएगा | दिन के 3.30 बजे इंडिया-इंग्लैंड के क्रिकेटर रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे

    Explore More

    March 6, 20262 Mins Read

    T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया | संजू सैमसन की तूफानी पारी से फाइनल में एंट्री

    March 5, 20262 Mins Read

    क्रिकेट के भगवान के घर शहनाई: Arjun Tendulkar ने रचाई शादी

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.