Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम पुलिस ने रोका
    News

    कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम पुलिस ने रोका

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 23, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची! असम में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को असम पुलिस ने रोक दिया है. मंगलवार को असम पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोका. इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और बैरिकेडिंग तोड़ दी. इस दौरान राहुल गांधी भी वहीं मौजूद थे और वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ललकारते नजर आए. राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए और कहा कि वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. वहीं, असम सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में नहीं जाने दिया जाएगा. इस पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि राहुल गांधी के खिलाफ भीड़ को उकसाने का केस दर्ज करें. मंगलवार को खानापारा में गुवाहाटी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई और ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया. कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की है. असम में यह यात्रा गुरुवार तक रहेगी.

    हिमंत पर जमकर बरसे राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने अपनी बस पर सवार होकर कहा, मैं यहां खड़े पुलिस अफसरों से कहना चाहता हूं कि हम जानते हैं, आपको जो ऑडर मिला है, आपने वो काम किया लेकिन आप एक बात याद रखिए, असम में न्याय होना चाहिए क्योंकि असम के मुख्यमंत्री यहां 24 घंटे चोरी कर रहे हैं. वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. राहुल गांधी के भाषण के दौरान भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष जारी रहा. स्थिति संभालने के लिए असम पुलिस ने बल प्रयोग भी किया. दरअसल, कांग्रेस का कहना है कि इसी रास्ते पर बीजेपी ने रोडशो किया, बजरंग दल ने रैली निकाली लेकिन किसी को नहीं रोका गया. भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जब राहुल गांधी का काफिला हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ यहां पहुंचा तो उसे रोक लिया गया. पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया फिर खुद ही बैरिकेडिंग हटाने लगे. इसी के चलते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ.

    alamgir alam Congress Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleआज सीएम हेमंत सोरेन खूंटी में अबुआ आवास योजना की पहली किस्त लाभुकों को देंगे
    Next Article 20 लाख अबुआ आवास का निर्माण होगा : सीएम

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.