Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Ranchi Flyover जुलाई तक हर हाल में पूरा करें : चंपई सोरेन
    News

    Ranchi Flyover जुलाई तक हर हाल में पूरा करें : चंपई सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 6, 2024Updated:March 7, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने तक आमजनों की सुविधा का रखें ख्याल

    रांची! चंपई सोरेन ने बुधवार को राजधानी रांची में बन रहे निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग एवं जुडको के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाएं। मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण जल्द करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर की सुविधा आमजनों के लिए है, इसलिए जरूरी है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिन-रात तेज गति से किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़े, तो मानव बल बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा कर लें।

    जनता जुलाई से फ्लाईओवर का उपयोग कर सके

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता जुलाई 2024 से फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। कहा कि कोई भी नया निर्माण दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। लम्बे अरसे तक राज्य की जनता इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, इस निमित्त निर्माण से संबंधित सभी मापदंडों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं। मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    champai soren flyover jharkhand news ranchi flyover
    Previous Articleबड़ी खबर : महागठबंधन की ओर से सरफराज अहमद होंगे राज्यसभा प्रत्याशी | शाम में आधिकारिक एलान
    Next Article अरबों से परे : Anant Ambani की अनकही कहानी

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.