Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीएम ने झारखंड के 24 आईपीएस अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया
    News

    सीएम ने झारखंड के 24 आईपीएस अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 24, 2023Updated:July 24, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड को मिले 24 नए आईपीएस अधिकारियों को सीएम हेमंत सोरेन बैच (Pipping) लगाकर सम्मानित किया गया। झारखंड मंत्रालय के नया सभागार भवन में आयोजित समारोह में नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। 2 स्पोर्ट्स कोटा के भी आईपीएस बनें। इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के सचिव विनय चौबे, डीजीपी झारखंड अजय कुमार सहित कई आला अधिकारी शामिल थे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सुनहरा और ऐतिहासिक क्षण है। ख़ुशनुमा और उत्साहवर्धक कार्यक्रम है। राज्य पुलिस सेवा से प्रोन्नत हुआ अधिकारी और उनके परिजन का अभिनन्दन और जोहार। मुझे तो ये पता था कि लंबे समय के बाद प्रोमोशन हो रहा है। विभाग में कई बार फ़ाइल पलटते वक़्त पूछता था कि कितनी बार सिग्नेचर करना पड़ेगा। लेकिन जिज्ञासा थी कि विलंब क्यों हो रहा है। कभी खुशी कभी गम के बीच से होते हुए वो सपना पूरा होता देख रहे हैं, जो आपलोगों ने देखा 2 महिला जो आईपीएस बनी है वो कॉन्स्टेबल से लेकर यहां तक का सफर तय किया है।इतिहास में यह पहला अध्याय है। पुलिसकर्मियों के लिए एक milestone भी है कि ऐसा हो सकता है।158 पद आईपीएस के लिए निर्धारित है जिसमे से 110 पद सीधे आईपीएस से आते हैं, 48 राज्य पुलिस प्रोन्नति होती है, उन 48 से 24 का प्रोमेशन हो रहा है। इतनी बड़ी संख्या, राज्य की पुलिसिंग की लिए पदाधिकारियों की कमी कुछ भरने में सहायता मिलेगी। बहुत सारे विभागों में भी हमारी कोशिश रहती है कि नियमावली की तहत होना चाहिए वो उस जगह पर जाएं, कई संवर्ग में लोग प्रभारी के रूप में कार्य करते करते रिटायर कर जाते हैं और फाइलें घूमती रहती है। व्यवस्था को सुधारने में वक़्त लग रहा है। ईमानदारी से काम करें, हमारी जो ज़िम्मेदारी है हम करेंगे, चाहे पुरानी पेंशन योजना की बात हो।काफी उत्साह है इसके लिए भी। हर वो कोशिश हमारी रहती है। कई पुलिस कर्मी जो ऑपरेशन की जगह में काम करते हैं ।तो काम के लिए जब से तैनात किया गए मनोबोल बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए। सरकार की ओर से शुभकामनाएं। आपको बता दें कि 19 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के 24 आईपीएस अधिकारियों की अधिसूचना जारी कर दी थी | इस सूची में 2 017 बैच के डीएसपी सादिक अनवर रिजवी सबसे कम उम्र में आईपीएस बने हैं। अब झारखंड सरकार बहुत जल्द इन 24 आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग कर देगी। सरकार को 24 नए आईपीएस अधिकारी मिलने से कई तरह के सुरक्षा के कार्यों में मदद मिलेगी। पोस्टिंग के बाद सभी आईपीएस अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पीरियड में रहेंगे। आपको बता दें कि इन आईपीएस में 2 ऐसे अधिकारी हैं जो सिपाही से आईपीएस तक का सफर हासिल किया है। इसमें सरोजनी लकड़ा व एमेल्डा एक्का शामिल हैं। 2017, 2019 व 2020 बैच के अधिकारी आईपीएस बने हैं। अब इन्हे कमांडेंट या एसपी के पद पर पदस्थापन किया जाएगा।

    इन्हें बैच लगाया गया

    2017 बैच: सरोजनी लकड़ा, एमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय व विजय आशिष कुजूर।

    2019 बैच: दीपक कुमार शर्मा, राज कुमार मेहता, शंभु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनूदीप सिंह, पूज्या प्रकाश, शाहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथनी।

    2020 बैच: अजय कुमार-1, आरिफ एकराम, डॉ बिमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली व पितांबर सिंह खेरवार।

    dgp jharkhand hemant soren
    Previous Articleब्रेकिंग: चाईबासा में फिर हुआ लैंड माइन ब्लास्ट
    Next Article झारखंड की खिलाड़ी बेटियों का दम देखो: पहले सिपाही अब आईपीएस बनीं | नाम है सरोजनी लकड़ा व एमेल्डा एक्का

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.