Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»डोरंडा पत्थर रोड मारपीट मामले में चुन्नू मिश्रा को जेल भेजा गया
    Crime

    डोरंडा पत्थर रोड मारपीट मामले में चुन्नू मिश्रा को जेल भेजा गया

    News Box BharatBy News Box BharatMay 23, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    23.5.25 : 20 मई को डोरंडा के मनीटोला पत्थर रोड में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को डोरंडा पत्थर रोड के चुन्नू मिश्रा को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चुन्नू मिश्रा को गुरुवार को ही उसके घर से अरेस्ट कर डोरंडा थाना लाया गया था। इसके बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। बता दें कि गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर डोरंडा थानेदार के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि थानेदार एक पक्षीय कार्रवाई कर रहीं है। उन्होंने सिर्फ एक पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बाद मंत्री ने रांची के डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से फोन पर बात कर डोरंडा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मंत्री ने कहा था कि गलती दोनों ओर से हुई है, ऐसे में सभी आरोपियों को जेल भेजें।

    क्या है पूरा मामला

    डोरंडा के कुछ युवा चार पहिया वाहन से पत्थर रोड से गुजर रहे थे, सड़क पर ड्रम रखा हुआ था। इस दौरान गाड़ी के चालक ने ड्रम को धक्का मारते हुए खटाल की दीवार में टक्कर मार दिया। इसको लेकर कार सवार और खटाल संचालकों के बीच पहले बकझक और फिर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद हंगामा हुआ। दोनों ओर से कई लोग घायल हुए। जानकारी के बाद सिटी डीएसपी केवी रमण, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, जगन्नाथपुर, धुर्वा, डोरंडा, पुंदाग, एयरपोर्ट, कोतवाली, चुटिया समेत कई थानों के प्रभारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि असामाजिक तत्वों ने मामले को कुछ और ही रंग देने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता और अमन पसंद लोगों की पहल से मामला शांत कराया गया था। दोनों पक्षों की ओर से डोरंडा थाना में आवेदन दिया गया था।

    Doranda Thana
    Previous Articleसीएए रांची फुटबॉल लीग : एजी झारखंड ने चैंपियन राजा स्पोर्ट्स बरियातू को रोका
    Next Article IPL 2025 : ईशान किशन ने RCB की शीर्ष दो उम्मीदों पर पानी फेर दिया

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 5, 20263 Mins Read

    नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.