Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»ब्रेकिंग: सुभाष मुंडा का डेथ बॉडी पहुंचा दलादिली चौक | रोड जाम | देखें तस्वीरों में
    Crime

    ब्रेकिंग: सुभाष मुंडा का डेथ बॉडी पहुंचा दलादिली चौक | रोड जाम | देखें तस्वीरों में

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 27, 2023Updated:July 27, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा का डेथ बॉड़ी दलादली चौक पहुंच गया है। उनका डेथ बॉडी पहुंचते ही लोग सुभाष मुंडा अमर रहे का नारा लगाने लगे। लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। डेथ बॉडी के साथ रोड को जाम कर दिए हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 12 बजे तक सुभाष मुंडा को दफनाए जाने की सूचना मिली है। आपको बता दें कि बुधवार रात सुभाष मुंडा को दलादली चौक स्थित उनके कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद लोग उग्र हो गए व दलादली चौक के पास पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दिए। पुलिस को भी निशाना भीड़ ने बनाया। लोग कह रहे थे कि सुभाष मुंडा के हत्यारे को गिरफ्तार करो।

    रांची बंद को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद

    वहीं, सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में गुरुवार को आदिवासी मूलवासी ने रांची बंद बुलाया है। इस बंद को कई आदिवासी संगठनों ने समर्थन दिया है। नगड़ी का नारो बाजार टांड़ के पास रांची गुमला मुख्य मार्ग को नगड़ी में जाम कर दिया गया। लाठी-डंडा लेकर लोग बंद करा रहे। वहीं, रांची प्रशासन ने बंद को देखते हुए चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। आम नागरिकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

    एसआईटी टीम का गठन

    एसएसपी किशोर कौशल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन कर दिया है, ताकि जल्द मामला का उद्भेदन किया
    जा सके। सिटी एसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में गठित एसआईटी में कई डीएसपी, थाना प्रभारी के अलावा एसआई स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। एसएसपी ने टीम को आदेश दिया है कि सुभाष मुंडा की हत्या करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजें।

    रात भर डटे रहे लोग

    सुभाष मुंडा की हत्या के बाद बुधवार की रात के 2 बजे तक लोग सड़क पर उत्पात मचाते रहे। रांची डीआईजी, एसएसपी के मोर्चा संभालने के बाद और 100 से ज्यादा जवान जब सड़क पर उतरे तब जाकर भीड़ पर काबू पाया गया। उससे पहले हत्या के विरोध में भीड़ ने जमकर बवाल किया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. वाहनों में तोड़फोड़ भी की, हत्या के विरोध में आज रांची बंद का भी ऐलान किया गया है। आदिवासी संगठनों के रांची बंद को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बता दें कि सुभाष मुंडा मांडर और हटिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे।

    डीआईजी-एसएसपी ने भीड़ को संभाला

    रांची डीआईजी और एसएसपी के पहुंचने के बाद भीड़ का गुस्सा कुछ शांत हुआ। एसएसपी और डीआईजी ने लोगों को समझाया कि अपराधी जल्द पकड़ लिए जाएंगे, उसके लिए टीम काम कर रही है। परिवार की मांग पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर बुधवार की देर रात ही सुभाष मुंडा का पोस्टमार्टम रांची के रिम्स अस्पताल में करवाया गया।

    आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतरे

    सुभाष की हत्या के बाद बुधवार रात आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। दलादली चौक को जाम कर दिया। भीड़ ने दो दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। शराब दुकान समेत दो दर्जन से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी शुभांशु जैन कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर जमा भीड़ में घुस कर उन्हें समझाने लगे। इसी दौरान भीड़ ने उन पर और मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वहीं पुलिसकर्मियों को खदेड़ते हुए पथराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाली गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आयी।

    dgp rural sp sp ranchi ssp ranchi
    Previous Articleब्रेकिंग: आज रांची बंद | सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में आदिवासी मूलवासी ने बंद का किया एलान
    Next Article झारखंड मॉनसून सत्र काउंट डाउन 1: ‘INDIA’ की बैठक आज सीएम आवास में

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 5, 20263 Mins Read

    नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.