Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»बड़ी खबर : नेवरी विकास व चुट्‌टू के 4 युवा गए मछली मारने | नदी के समीप सभी की मिली लाश | हत्या या डूबने से हुई मौत | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा
    Crime

    बड़ी खबर : नेवरी विकास व चुट्‌टू के 4 युवा गए मछली मारने | नदी के समीप सभी की मिली लाश | हत्या या डूबने से हुई मौत | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 11, 2024Updated:September 11, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    शोएब, मकसूद, आसिफ व शाहिद की मौत

    रांची। झारखंड की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर है। नेवरी विकास व बीआईटी मेसरा के 4 युवा मंगलवार की सुबह में मछली मारने के लिए रुक्का डैम गए। लेकिन सभी रात में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने चारो युवा के शव को पोस्टामार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। देर रात newsboxbharat ने चुट्‌टू से अपने एक सहयोगी से इस मामले की पूरी जानकारी हासिल की। जो खुद देर रात तक इस मामले में गांव के अपने सहयोगियों के साथ बीआईटी मेसरा में मौजूद था। उसने बताया कि नेवरी विकास का शोएब अंसारी व चुट्‌टू के मकसूद अंसारी, आसिफ व शाहिद नुरुल्लाह बाइक व स्कूटी में सवार होकर सुबह 9 बजे घर से मछली मारने के लिए बीआईटी के समीप नदी के लिए निकले। शाम तक जब युवक घर नहीं पहुंचे तो घर वाले परेशान होने लगे। इसके बाद घर वालों ने मोबाइल में बात करना चाहा, लेकिन सभी के मोबाइल में रिंग होने के बावजूद कोई उठाया नहीं. ऐसे में घर वालों की परेशानी बढ़ती ही चली गई। फिर दोस्तों ने भी मोबाइल में कई बार बात करना चाहा, लेकिन फोन रिसिव नहीं हुआ। तकरीबन 6 बजे नेवरी विकास व चुट्‌टू के लोग बच्चों को खोजने के लिए निकल पड़े। इस दौरान चारो युवकों के परिजन भी साथ में थे।

    नदी के पास मिला शव

    गांव के मछुवारों से जब इन चारो युवकों के बारे पूछा गया तो मछुवारों ने बताया कि 4 बजे तक सभी मछली मार रहे थे। इसके बाद लोग गाड़ी के नंबर से जब नदी के करीब पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। क्योंकि मंजर ऐसा था की मुझे जानकारी देने वाला भी बोलने में डर रहा था। उसने बताया की सभी का लाश पड़ा था। देर रात चीख पुकार की आवाज से इलाके में डर का माहौल बन गया था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था की क्या करे। बीआईटी थाने में फिर इसकी जानकारी दी गई। पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंची। इसके बाद सभी शव को अपने कब्जे में लिया। चारो युवकों में 2 पढ़ाई कर रहा था, जबकि एक गाड़ी खरीद-बिक्री व एक मिस्त्री था। सभी की उम्र 23 से 30 वर्ष के बीच है।

    चेहरे पर चोट की निशान

    नेवरी व चुट्‌टू के लोगों का गुस्सा उबाल पर था। झमाझम बारिश के बीच काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। ग्रामीण एसपी भी पहुंच कर लोगों के गुस्से को शांत कराया। वहां के लोगों ने बताया की डूबने से युवकों की मौत नहीं हुई है। चेहरे पर चोट की निशान है। पुलिस ने लोगों से कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल सकता है। इसलिए पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेजना पड़ेगा। लगभग रात 12.30 बजे सभी शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अब सुबह बुधवार को नेवरी विकास व चुट्‌टू के लोग यह जानना चाहेंगे की आखिरी चारो युवकों की मौत कैसे हुई। अब पुलिस इन चारों युवकों के मौत पर सच्चाई की पड़ताल करेगी। 4 युवकों की मौत डूबने से हुई या फिर कोई आैर मामला…

    Chuttu crime Nevri Ranchi Police
    Previous Articleग्रामीणों की आवाज रांची में गूंजी : झारखंड में डबल बुलडोजर भाजपा राज नहीं चाहिए
    Next Article आसमान से बरसी मौत : नेवरी विकास व चुट्‌टू के 4 युवकों की ठनका गिरने से मौत

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.