Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक । कारकेड में एक महिला अचानक घुस गई । गाड़ी को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा
    News

    पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक । कारकेड में एक महिला अचानक घुस गई । गाड़ी को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 15, 2023Updated:November 15, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। रांची में प्रधानमंत्री के कारकेड में एक महिला अचानक घुस गई, इस कारण पीएम की गाड़ी को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इसके बाद स्थानीय पुलिस की टीम के द्वारा महिला को हिरासत में ले लिया गया है। बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब राजभवन से निकलकर जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा पुराने जेल की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान रेडियम रोड से गुजरने के दौरान प्रधानमंत्री के काफिले में एक महिला घुस आई। महिला के अचानक कारकेड में घुसने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। पीएम का काफिला रुकने की वजह से तुरंत एनएसजी और दूसरे सुरक्षा गार्ड्स अलर्ट हो गए। सुरक्षा टीम और पुलिस के द्वारा तुरंत महिला को सड़क से किनारे किया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रेडियम रोड से निकला। जानकारी के अनुसार रेडियम रोड की रहने वाली महिला संगीता झा अपने पति को लेकर परेशान थी। इसको लेकर वो प्रधानमंत्री से मुलाकात करने को लेकर दिल्ली भी गई थी। बुधवार को जब संगीता को यह जानकारी मिली कि पीएम रेडियम रोड से होकर गुजरने वाले हैं तब वो दौड़ कर उनके काफिले में घुस गई और उनकी गाड़ी के सामने आ गयी। इस कारण पीएम की गाड़ी को ब्रेक लगाना पड़ा और थोड़ी देर के लिए पीएम का काफिला वहां रूक गया। पीएम के कारकेड में प्रवेश करने की वजह से महिला संगीता झा को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि वह अपने पति से परेशान हैं और उसी को लेकर पीएम से मिलना चाहती थीं। इसके बाद कागजी कार्रवाई करने के बाद महिला को छोड़ा गया।

    dgp jharkhand narender modi pmo ssp ranchi
    Previous Articleदेखें लाइव: प्रधानमंत्री का खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम | स्टेडियम में उमड़ी लोगों की भीड़ | झारखंड को देंगे सौगात
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023 : विराट कोहली व श्रेयस अय्यर के शतक से टीम इंडिया ने बनाए 397 रन

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.