Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत
    Latest

    आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 27, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। बुधवार अहले सुबह में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लखनऊ से लौट रहे थे, तभी तड़के करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गए। इन सभी की पहचान हो गई है। सभी डॉक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार रात वे कार से सैफई के लिए लौट रहे थे। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सभी हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। जिन डॉक्टरों की मौत हुई है, उनमें डॉ.अनिरुद्ध वर्मा, डॉ.संतोष कुमार मौर्य, डॉ.जयवीर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ.नरदेव की पहचान हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। यूनिवर्सिटी को भी खबर दी गई। सभी डॉक्टर स्कार्पियो से वापस सैफई के लिए निकले थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 196 पर अचानक कार बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए आगरा से लखनऊ वाली साइड में जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। हादसे की वजह तेज गति और चालक को अचानक आई झपकी बता रहे हैं l बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर टूट गया और कार दूसरी ओर चली गई। कार के परखचे उड़ने के साथ ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    accident Agra Expressway Saifai Medical College
    Previous Articleब्रेकिंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हेमंत सोरेन | शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया
    Next Article कल से फिर झारखंड में हेमंत दुबारा : अबुआ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह के पोस्टर से पटा रांची

    Explore More

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर March 14, 2026
    • हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना March 14, 2026
    • अब खटारा वाहनों से छुटकारा: रांची पुलिस को मिले 88 नए वाहन | हर चौक-चौराहे पर दिखेगी PCR March 14, 2026
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.