Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कल भाजपा के गढ़ पलामू में बोलेंगे राहुल गांधी
    News

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कल भाजपा के गढ़ पलामू में बोलेंगे राहुल गांधी

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 13, 2024Updated:February 13, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची ! राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण झारखंड में बुधवार को प्रवेश करेगा. छत्तीसगढ़ से होते हुए राहुल गांधी गढ़वा के गोदरमना से झारखंड के इलाके में दाखिल होंगे. गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो है, जबकि पलामू के बिश्रामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. वही, बुधवार की रात में राहुल गांधी पलामू के नावाबाजार प्रखंड में पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. गुरुवार को सुबह सात बजे में नावाबाजार से निकलकर पलामू के छतरपुर के इलाके में रोड शो करेंगे, उसके बाद वह बिहार के औरंगाबाद के इलाके में दाखिल हो जाएंगे. पलामू भाजपा का गढ़ माना जाता है. राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पलामू में कांग्रेस की तैयारी अंतिम चरण में है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई शीर्ष नेता कैंप कर रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी गुरुवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिस इलाके से राहुल गांधी को गुजरना है, उस इलाके को छावनी में तब्दील किया जा रहा है. राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात अधिकारी गढ़वा और पलामू में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. पलामू और गढ़वा में राहुल गांधी के कार्यक्रम में 5000 के करीब जवानों को तैनात किया जा रहा है. राहुल गांधी 14 और 15 फरवरी को पलामू में रहेंगे.

    Bharat Jodo Nyay Yatra jharkhand Rahul gandhi
    Previous Articleलैंड स्कैम : ED ने जमीन कारोबारी रमेश गोप के आवास पर रेड मारी
    Next Article रोड सेफ्टी सेमिनार : सबसे ज्यादा सड़क हादसा टू व्हीलर से होता है

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.