Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»भारत जोड़ो अभियान रांची लोकसभा क्षेत्र में सद्भावना यात्रा का आयोजन करेगी
    News

    भारत जोड़ो अभियान रांची लोकसभा क्षेत्र में सद्भावना यात्रा का आयोजन करेगी

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 13, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची प्रेस क्लब में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कई दिग्गज जुटे

    रांची। भारत जोड़ो अभियान की रांची इकाई ने नफरत की राजनीति के खिलाफ एक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन रांची प्रेस क्लब में किया। जुड़ेगा इंडिया जीतेगा भारत को आदर्श मानकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि के तौर पर कई राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, लेखकों, पत्रकारों, चिंतकों, महिला और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न तबके का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रबुद्धजनों ने इस सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन भारत जोड़ो अभियान के रांची लोकसभा के संयोजक नदीम खान ने किया और इसकी अध्यक्षता भारत जोड़ो अभियान की राज्य संयोजक बासवी कीड़ों ने की। कार्यक्रम में विषय प्रवेश सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर पाल और अलोका कुजूर संविधान की प्रस्तावना का पाठ भारत जोड़ो अभियान के सौरभ श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन शहरो कमर ने किया।

    सुबोधकांत व गीताश्री उरांव भी शामिल हुईं

    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, जदयू के महासचिव श्रवण कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, हरि सिंह, सीपीआई के अजय सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के परमिंदर सिंह नामधारी, सामाजिक चिंतक सुधीर पाल पत्रकार कुमार विनोद, फादर टॉम फादर,महेंद्र पीटर तिग्गा, कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन की यशस्विनी सहाय,सामाजिक कार्यकर्ता हेमि गायकवाड आदि उपस्थित रहे।

    नफरत की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी गई

    सम्मेलन के प्रथम चरण में आने वाले 2024 के चुनावों से पूर्व इंडिया के घटक दलों तथा सामाजिक और सामुदायिक प्रतिनिधियों के साथ एक परिचर्चा की गई, जिस पर नफरत की राजनीति के खिलाफ कैसी तैयारी करके भारत जोड़ो अभियान, इंडिया एलायंस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगा इसकी रणनीतियां बनाई गई। कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाज के प्रबुद्ध तबके, विशेष कर सामाजिक कार्यकर्ताओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, सामुदायिक कार्यकर्ताओं एवं सिविल सोसाइटी, के प्रतिनिधियों ने नफरत की राजनीति के खिलाफ की जाने वाली जमीनी स्तर की तैयारी पर अपने-अपने विचार रखें और इससे संबंधित जिम्मेदारियां ली।

    रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कमेटी की घोषणा

    तीसरे और अंतिम सत्र में भारत जोड़ो अभियान की रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कमेटी की घोषणा हुई। इसमें समाज के साधारण तबके, शिक्षित समाज और युवा तथा सामाजिक संगठनों, जन आंदोलन के प्रतिनिधियों ने भारत जोड़ो अभियान को मजबूत करने और इंडिया एलायंस की जीत की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में प्रयास करने हेतु अपने-अपने विचार रखे। अंतिम सत्र में एक 75 सदस्य कमेटी की घोषणा की गई। आने वाले समय में सद्भावना पर कार्य करने वाले युवाओं और संगठनों को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। इस सत्र में वोटर सूची में छूट गए नामों को जोड़ने के लिए ऑनलाइन कैंपों के आयोजन तथा पोलिंग बूथ के प्रबंधन की दिशा में कार्य करने का निर्णय भी लिया गया। बहुत जल्द भारत जोड़ो अभियान रांची लोकसभा क्षेत्र में एक सद्भावना यात्रा का आयोजन भी करेगी।

    2024 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    आज के कार्यक्रम को आधार मानते हुए आने वाले महीना में भारत जोड़ो अभियान विधानसभा, ब्लाक व पंचायत स्तरों पर इसी प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन कर लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास करेगी। 2024 के आने वाले चुनावी समर से पहले भारत जोड़ो अभियान कि यह बैठक रणनीति के आधार पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या सामाजिक-मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, सामुदायिक कार्यकर्ताओं, लेखक, पत्रकार, साहित्यिक एवं सांस्कृतिककर्मी, अधिवक्ता, महिला एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सुषमा बिरोली, लक्ष्मी देवी, प्रभात शर्मा, राकेश सिंह, समर सिंह, अनीता टोप्पो, मरियम तिग्गा, हिना बेसरा, संतोष रजक, प्रभाकर नाग, विद्याधर प्रसाद, राज ऊराव,शाहनवाज अब्बास, ऋषिकेश लाल, संजय लोहारा, डा.अविनाश नारायण, अकरम रशीद, निर्मला एक्का प्रियशील बेसरा, सुदामा खालको, सिमोन, वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, श्रीकांत,राजेंद्र कांत महतो, प्रवीर पीटर, माला विश्वास और भी बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत की।

    Bharat Jodo Abhiyan
    Previous Articleरांची में 27 से खेले जाने वाले महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी जोरों पर | अपर मुख्य सचिव ने स्टेडियम का मुआयना किया
    Next Article रांची हिंसा मामले में सीआईडी नवाब और शकील से जेल में पूछताछ करेगी

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.