Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले कैश कांड पर हमलावार हुई बीजेपी ! 11 बजे Cm पहुंचे
    News

    शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले कैश कांड पर हमलावार हुई बीजेपी ! 11 बजे Cm पहुंचे

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 15, 2023Updated:December 15, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची. झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा. लेकिन सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी हमलावर हो चुकी है. सत्र में शामिल होने आ रहे हैं बीजेपी के विधायक कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से मिले करोड़ के कैश कांड का मुद्दा को गर्मा दिया है. बीजेपी के विधायक करोड़ों के कैश कांड की जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे हैं. अपने-अपने हाथों में तख्तीयां लेकर खूब नारेबाजी कर रहे हैं.

    सत्र के पहले दिन (15 दिसंबर) विधानसभा अध्यक्ष के प्रारंभिक वक्तव्य के बाद यदि राज्यपाल द्वारा अध्यादेशों के प्रमाणीकृत प्रतियां होंगी तो उसे पटल पर रखा जाएगा. इसके बाद पिछले सत्र से इस सत्र के बीच दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही स्थगित हो जाएगी.

    दूसरा कार्य दिवस 18 दिसंबर को होगा

    सत्र का दूसरा कार्य दिवस 18 दिसंबर को होगा. इस दिन प्रश्न काल, शून्य काल और ध्यानाकर्षण के अलावा द्वितीय अनुपूरक बजट को सरकार सभा पटल पर रखेगी. 19 दिसंबर को तीसरे कार्य दिवस के दिन सामान्य विधायी प्रक्रिया के अलावा अनुपूरक बजट पर वाद विवाद होगा. 20 दिसंबर को चौथे कार्य दिवस के दिन राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य निपटाए जाएंगे. 21 दिसंबर को सत्र का अंतिम कार्य दिवस होगा. इस दिन गैर सरकारी संकल्प के अलावा सरकार के वक्तव्य पर सबकी नजर रहेगी.

    भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्लान

    भ्रष्टाचार के मुद्दे को विपक्ष जोर शोर से उठा सकता है. खासकर ईडी द्वारा एक के बाद एक छह समन जारी होने के बावजूद सीएम का टर्न अप नहीं होना बड़ा मुद्दा बन सकता है. इसके अलावा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू एंड फैमिली के ठिकानों से 350 करोड़ रुपए जब्त होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर हंगामे के आसार हैं. दूसरी तरफ इस बात की संभावना है कि इस सत्र में सरकार 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता वाले बिल को दोबारा सदन से पारित कराकर अपना पॉलिटिकल मास्टर स्ट्रोक फिर खेल सकती है.

    Cm Jharkhand Hemant Soren Jharkhand Cabienet
    Previous ArticleCM हेमंत की अध्यक्षता में आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक | बजट व स्थानीय नीति पर कुछ और अहम फैसले लिए जा सकते हैं
    Next Article वंदना दादेल की जगह अजय कुमार सिंह को मिला कैबिनेट सचिव का जिम्मा

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.