Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रथ मेला परिसर व उसके आसपास अवैध शराब-हड़िया की बिक्री पर प्रतिबंध | मेला क्षेत्र में पड़नेवाले विद्यालय 17 जुलाई तक बंद रहेंगे
    Latest

    रथ मेला परिसर व उसके आसपास अवैध शराब-हड़िया की बिक्री पर प्रतिबंध | मेला क्षेत्र में पड़नेवाले विद्यालय 17 जुलाई तक बंद रहेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 6, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

    – सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

    रांची। जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची का संयुक्तादेश निर्गत किया गया है। जो 17 जुलाई 2024 को रथ की वापसी कार्यक्रम (घूरती मेला) समाप्त होने तक लागू रहेगा। संपूर्ण मेला अवधि में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वरीय पदाधिकारी/दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति मुख्य मंदिर परिसर एवं मौसी बाड़ी मंदिर, मेला क्षेत्र, मेला गश्ती, ड्रॉप बैरियर गेट में दो पालियों में की गई है। प्रथम पाली में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की गई है। साथ ही रथ के साथ प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी बल को रथ के चारों ओर भीड़ को नियंत्रित रखना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को प्रातः 6 बजे अपना स्थान ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। साथ ही मेला क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों में 8 से 17 जुलाई 2024 तक कक्षांए बन्द रहेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक को इसके बदले क्षतिपूर्ति कक्षाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

    24 घंटे तैनात रहेगी मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड

    मेला के दौरान मेला स्थल पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं उनके सहकर्मियों की प्रतिनियुक्ति दो पालियों में होगी। सिविल सर्जन रांची को मेडिकल टीम की आवश्यक दवाईयों के साथ प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। साथ अग्निशमन पदाधिकारी को मेला मेला समाप्ति तक मेला स्थल में अग्निशाम गाड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। मंदिर समिति से कहा गया है कि वो मेला का आयोजन इस प्रकार आयोजित करें कि एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन/विधि-व्यवस्था में लगे वाहन आदि का आवागमन सभी क्षेत्रों मंे बिना किसी बाधा के हो सके।

    पुलिस की पैनी नजर रहेगी

    मेला के दौरान असामाजिक तत्वों/मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, रांची को प्रतिनियुक्ति स्थल के अलावा सादे लिबास में भी सिपाहियों को मेला मैदान में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है, ताकि गुण्डा तत्वों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। इसके अतिरिक्त पर्याप्त महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति महिला बाहुल्य क्षेत्र में करने का भी आदेश दिया गया है।

    अवैध शराब, हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

    मेला समाप्ति तक मेला परिसर एवं आसपास अवैध शराब, हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त को मेला परिसर एवं उसके आसपास अवैध शराब हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    रात 9 बजे के बाद झूला का संचालन बंद

    मेला का आयोजन प्रातः 6ः बजे से रात्रि 9 बजे के बीच होगा। थाना प्रभारी धुर्वा/जगरनाथपुर यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि रात 9 बजे के बाद झूला आदि का संचालन बंद कर दिया जाए। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, रांची एवं पुलिस अधीक्षक, नगर रथ यात्रा मेला के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। रथ यात्रा मेला में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, चलंत शौचायल, यातायात व्यवस्था, वॉच टावर एवं स्टेज की व्यवस्था आदि को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश गया है।

    Dc Rannchi jagarnathpur police station Rath Mela ssp ranchi
    Previous Articleस्व. अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल : सुपर-6 का पहला मुकाबला तरुण घोष की टीम ने जीती
    Next Article विधानसभा विशेष सत्र से पहले आज बनेगी सत्ता व विपक्ष की रणनीति | 9-10 जुलाई को होगा मंत्रीमंडल का विस्तार | कांग्रेस कोटे से इरफान बनेंगे मंत्री

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    लखनऊ ड्रम मर्डर केस: कोर्ट ले जाते समय आरोपी बेटे का बयान—“गलती से हो गया”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.