Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध | थाना स्तर पर शांति समिति के साथ बैठक करने का निर्देश
    Latest

    दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध | थाना स्तर पर शांति समिति के साथ बैठक करने का निर्देश

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 27, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है। शुक्रवार को मुख्य सचिव एल खियांग्ते की अध्यक्षता में सभी प्रमंडल के आयुक्तों, सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा का यह त्यौहार आपसी समन्वय व भाईचारे के साथ संपन्न हो। इस संदर्भ में सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति समिति की बैठक थाना स्तर पर सुनिश्चित कर ली जाए। ताकि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने में स्थानीय प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के कंट्रोल रूम को 24 *7 मोड में सक्रिय रखें। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

    सीसीटीवी की रखें पर्याप्त व्यवस्था

    उन्होंने सभी पूजा पंडालों में पूजा समितियां के माध्यम से सीसीटीवी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों को सभी पूजा पंडालों एवं रूट लाइन का फिजिकल वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में फायर टेंडर उपयुक्त स्थान पर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे प्रयोग करने हेतु अग्निशमन विभाग के सहयोग से कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके।

    पूजा समिति रखें वॉलिंटियर्स की व्यवस्था

    मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्त व पुलिस कप्तानों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स तैनात रहे। इसे पूजा समिति के आयोजकों के सहयोग से सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वॉलिंटियर्स उनके कार्य दायित्व के अनुसार कलर कोडिंग का प्रयोग करते हुए टी-शर्ट एवं कैप मुहैया कराए। ताकि उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित किया जा सके।

    ट्रैफिक व्यवस्था रखें दुरुस्त

    ट्रैफिक व्यवस्था के संदर्भ में मुख्य ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस कप्तानों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार को सभी श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने हेतु ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त एवं दुरुस्त रखें। कम्युनिकेशन प्लान भी बेहतर बनाएं ताकि किसी भी तरह की आकस्मिकता से निपटा जा सके।

    तालाब व नदियों में व्यवस्था रखें दुरुस्त

    मुख्य सचिव महोदय ने कहा कि मूर्ति विसर्जन किए जाने के दरमियान अधिक गहराई वाले तालाबों अथवा नदियों में साईनेज लगाकर सावधान करें, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। बैठक के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने का आदेश दिया गया। बैठक में प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    Durga Puja 2024
    Previous Articleबड़ी खबर : JSSC-CGL परीक्षा को लेकर जांच कमेटी बनाई गई | एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया
    Next Article ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सीएम हेमंत सोरेन को तहफ्फुज-ए-अवकाफ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का निमंत्रण दिया

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.