Author: News Box Bharat

रांची। हेमंत कैबिनेट के सभी मंत्रियों को नया-नवेला बंगला आवंटित हो गया है। भवन निर्माण विभाग ने इसको लेकर कार्यालय आदेश निकाल दिया है। सरकार ने मंत्रियों के 11 बंगलों को बनाने में 70 करोड़ रु खर्च किए हैं। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में जुड़को द्वारा बनाए गए इन बंगलों में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया है। इसमें बच्चों के खेलने की जगह, बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए गए हैं। यहां बने एक बंगले का क्षेत्रफल 16,321 वर्ग फीट है, इसमें करीब 8000 वर्ग फीट में भवन बना हुआ है। हर बंगले को 2 हिस्सों में…

Read More

नेताओं को कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी होना होगा रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू का बिरसा मुंडा की धरती पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली से सेवा विमान से रांची पहुंचने के बाद झारखंड कांग्रेस की ओर से उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए टाना भगत भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे थे। पारंपरिक ढोल-नगाड़े और छऊ नृत्य, कलश नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू ने सीधे डोरंडा जाकर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद…

Read More

रांची। रांची जिला के इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शादी समारोह में फायरिंग की घटना में एक कैटरर की मौत हो गई। यह मामला गुरुवार देर रात तिलकसूती गांव की है। इस मामले को लेकर इटकी थाना ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में जयश्री दास की बेटी की शादी हो रही थी। इसी दौरान जिस स्थान में खाने का इंतजाम था वहां अचानक फायरिंग हो गई और गोली कैटरर रविन्द्र लोहरा को लग गई। कैटरर को गोली लगने के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। शादी समारोह से लोग तुरंत निकल गए। इस बीच आनन-फानन…

Read More

रांची। खनन पर रोक के बावजूद पत्थर निकालने और बेचने का काम जारी रखने के मामले में कार्रवाई की गई है। राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सिया) के निर्देशों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है। पिछले दिनों वन विभाग के क्षेत्रीय वन प्रबंधक ने गिरिडीह वन प्रमंडल पदाधिकारी को स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया था। इस जांच में पाया गया कि खदान का पट्टा गलत तरीके से लिया गया है। ऐसे में सिया से पट्टा रद्द करने की अनुशंसा की गई थी। 6 नवंबर 2024 को सिया ने स्थगन आदेश जारी कर दिया। इसके बावजूद…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी की गई मासूम बच्ची को रांची पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची की चोरी में शामिल एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 17 फरवरी को बच्ची के गायब होने के बाद रांची के लोअर बाजार थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने सदर अस्पताल से गायब की गई 7 दिन के मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल टीम के सहयोग से पुलिस की टीम ने…

Read More

रांची। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 21 फरवरी को खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में गरज, चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। सबसे अधिक 26 मिमी बारिश नामकुम में दर्ज की गई है, जबकि खूंटी में 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक 34.7℃ तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है।…

Read More

रांची। झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू शुक्रवार को दिन के 1 बजे सेवा विमान से रांची आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की 5 दिवसीय पहली यात्रा को लेकर पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। प्रभारी के. राजू के झारखंड यात्रा को भव्य बनाने के लिए गुरुवार प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर जारी रहा। महानगर रांची को नए प्रभारी के स्वागत की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रांची महानगर कांग्रेस, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…

Read More

बांग्लादेश 6 विकेट से हारा मैच रांची। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत भारत ने जीत के साथ किया। दुबई में खेले गए मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पावरप्ले में ही टीम के 5 विकेट गिर गए थे, लेकिन फिर तौदीह हृदय ने शतक लगा दिया। उन्होंने छठे विकेट के लिए जाकेर अली के साथ 153 रनों की साझेदारी बनाई। अंत में टीम 228 रनों तक पहुंचने में सफल रही। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 53 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके जवाब में भारत…

Read More

रांची. झारखंड में गुटखा-पान मसाला पर बैन लगा दिया गया है. गुटखा-पान मसाला बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पान मसाला, गुटखा, सिगरेट पर प्रतिबंध का निर्णय स्वागत योग्य: आलोक कुमार दूबे पासवा (पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने राज्य सरकार द्वारा पान मसाला, गुटखा और सिगरेट पर लगाए गए प्रतिबंध के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय झारखंड की युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, उन्होंने इस…

Read More

रांची। सोमवार की देर रात कडरू पेट्रोल पंप के पास अपराधियों के बीच मारपीट से अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि डोरंडा के कुख्यात अपराधी मो. अली का भाई मोईन अपने भाईयों के साथ कडरू पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और हिंदपीढ़ी के कुछ युवकों से भिड़ गया। इस दौरान मोईन और उसके साथियों ने हिंदपीढ़ी के युवकों को लाठी-डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार…

Read More