झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हरा दिया। नाथवानी को 28 वोट मिले, जबकि प्रणव झा को 20 वोट प्राप्त हुए। इस चुनाव का सबसे बड़ा पहलू क्रॉस वोटिंग रहा। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद उसके उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि महागठबंधन के कुछ विधायकों ने गठबंधन के खिलाफ मतदान किया। परिमल नाथवानी इससे पहले भी झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। भाजपा ने इस बार अपना उम्मीदवार…
Author: News Box Bharat
रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य आरोपी सैफ भी शामिल है, जो पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश के दौरान मांडर टोल प्लाजा के पास हुए एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सैफ को कोतवाली थाना में रखा गया था। गुरुवार दोपहर उसने बाथरूम जाने की बात कही और वहां से खिड़की के रास्ते भाग निकला। सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने शहरभर में अलर्ट जारी किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ ही…
झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए आज मतदान जारी है। विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा उम्मीदवार हैं, जबकि एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन दोनों सीटों पर जीत का दावा कर…
अमेरिका ने अपने प्रमुख सैन्य कमांड US Indo-Pacific Command का नाम बदलकर फिर से US Pacific Command कर दिया है। यह वही नाम है जो 2018 से पहले इस्तेमाल किया जाता था। 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में “Indo” शब्द जोड़ा गया था, जिसे भारत की बढ़ती रणनीतिक भूमिका का प्रतीक माना गया था। अब इस बदलाव को लेकर भारत और अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल नाम का बदलाव है। कमांड का क्षेत्र, जिम्मेदारियां और सैन्य मिशन पहले जैसे ही रहेंगे।…
: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। शिवसेना (UBT) के 60वें स्थापना दिवस से ठीक पहले पार्टी के भीतर नई बगावत की खबरों ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुट के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सांसद अलग संसदीय समूह बनाने और शिंदे गुट में विलय की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी सौंप चुके हैं। दिल्ली में कई दौर की…
फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेताओं के अभिवादन के दौरान हुए एक पल को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। क्या है वायरल वीडियो में? वायरल क्लिप में ज़ेलेंस्की और मेलोनी को औपचारिक मुलाकात के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि अभिवादन के दौरान दोनों नेता काफी करीब आ गए, जबकि…
राम मंदिर में मिले दान और चढ़ावे को लेकर उठे सवाल अब और गंभीर होते जा रहे हैं। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) लगातार दूसरे दिन भी मंदिर परिसर पहुंची और कई घंटे तक दस्तावेजों, रिकॉर्ड और कर्मचारियों से पूछताछ की। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है। करोड़ों का सोने का हार और चरण पादुका गायब होने का दावा आचार्य विनोद मिश्र ने दावा किया है कि उनके शिष्य एवं जौनपुर के व्यवसायी अजय विश्वकर्मा ने राम मंदिर को करोड़ों रुपये मूल्य का सोने का…
रांची: राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक परिसर पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने देर रात पेट्रोल बम फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर के बाहर कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी…
रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट) वंदना दादेल ने फैसलों की जानकारी दी। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय वन्यजीवों के हमलों से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाने को लेकर लिया गया, जिससे राज्य के ग्रामीण और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वन्यजीव हमलों पर बढ़ा मुआवजा कैबिनेट ने जंगली जानवरों, विशेषकर हाथियों के हमलों में जान-माल के नुकसान पर मिलने वाली सहायता…
झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में INDIA गठबंधन (झामुमो-कांग्रेस) और NDA के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव से दो दिन पहले दोनों खेमे अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। JMM-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति INDIA गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन नेतृत्व का…