रांची। बंगलुरु में विपक्ष की कई पार्टियों के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को यहां औपचारिक बैठक शुरू हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनने वाले गठबंधन की रूपरेखा और साझा कार्यक्रम समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले विपक्षी नेताओं ने 2 दिवसीय बैठक के पहले दिन सोमवार को रात्रिभोज के मौके पर अनौपचारिक रूप से चर्चा की थी। इसके जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और…
Author: News Box Bharat
रांची। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी के ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात उच्च न्यायालय के 7 जुलाई के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करने पर मंगलवार को सहमति जताई। इसमें राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी गई थी। राहुल गांधी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने याचिका को 21 जुलाई या 24 जुलाई को सूचीबद्ध किए जाने का अनुरोध किया, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा…
रांची। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उनके बेटे चांडी ओम्मन ने फेसबुक पर पोस्ट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी। ओम्मन ने लिखा, अप्पा का निधन हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ओमन चांडी का बंगहलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, उस राजा की कहानी जिसने ‘प्रेम’ की शक्ति से दुनिया पर विजय प्राप्त की, उनका मार्मिक अंत हो गया। आज, मैं एक महान व्यक्ति, ओमन…
आज अमित शाह ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ शुरू करेंगे रांची। सहारा ग्रुप की इंवेस्टमेंट पॉलिसीज और बांड में फंसा पैसा आपको जल्द मिल जाएगा। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 18 जुलाई को बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। उनके इस ऐलान से लोगों को सहारा में फंसा पैसा निकालने में बेहद आसानी होगी। अमित शाह मंगलवार को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ शुरू करने जा रहे हैं, जो सुबह 11 बजे से लाइव हो जाएगा। गृह मंत्री अटल ऊर्जा भवन में इस पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से ऐसे लोगों को पैसा वापस मिलेगा, जिनकी पॉलिसी या बांड की…
रांची। रांची से रामगढ़ पहुंची एटीएस की टीम पर सोमवार की शाम अमन साहू के गुंडों ने हमला कर दिया। रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि अमन साहू गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए एटीएस की टीम रामगढ़ आई थी। उस टीम को पतरातू पुलिस की ओर से सहयोग किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान अमन साहू गिरोह के शूटर फायरिंग करने लगे, इस फायरिंग में एटीएस टीम के डीएसपी नीरज कुमार को गोली लगी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, रामगढ़ जिले के सब इंस्पेक्टर सोनू साव को भी पैर में गोली…
national districts news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
रांची। लोक जन शक्ति पार्टी (रामविला) के नेता चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद वे एनडीए में शामिल हुए। वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि मंगलवार को एनडीए की होने वाली बैठक में 38 दलों के नेता शामिल होंगे।
रांची। राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंपरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़कियों के शिकायत दर्ज करने के बाद 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि नाबालिग लड़कियां दोस्तों के साथ नामकुम से पार्टी मनाकर घर लौट रही थी। डोरंडा पहुंचने के बाद दोस्तों और अन्य युवकों ने 2 नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। 10 में से 3 लड़कों के बारे नाबालिग लड़कियों ने बताया है। बाकि 7 लड़के साथ थे, इसलिए इन्हें भी हिरासत में…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat